Viral Video : थाईलैंड के प्राखोन चाई जिले में एक 37 वर्षीय थाई महिला ने हाल ही में दो ऑस्ट्रियाई पुरुषों से शादी करके सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया है। khaosod की एक रिपोर्ट के अनुसार दुआंगदुआन केत्सारो ने अपने दो करीबी दोस्तों से शादी की क्योंकि तीनों ने वर्षों के रिश्ते के बाद इस पर सहमति जताई थी। बहरहाल, इस लव ट्रायंगल की स्टोरी को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व गायिका-गीतकार दुआंगदुआन की पहली मुलाकात पांच साल पहले पटाया में सेवानिवृत्त ऑस्ट्रियाई पुलिस अधिकारी रोमन से हुई थी। बाद में उनकी मुलाकात रोमन के करीबी दोस्त और वर्तमान ऑस्ट्रियाई पुलिस अधिकारी मैकी से हुई। दोनों पुरुषों के साथ संबंध बनाने के बाद - रोमन के साथ पांच साल और मैकी के साथ एक साल तक डेटिंग करने के बाद तीनों ने अपने रिश्ते को एक तिकड़ी के रूप में औपचारिक रूप देने का फैसला किया। दुआंगदुआन की पहली शादी से तीन बच्चे और दो पोते-पोतियां हैं। उन्होंने वर्षों तक अपने माता-पिता और बच्चों दोनों का भरण-पोषण करने के लिए अथक परिश्रम किया। शादी करने से पहले, दुआंगदुआन ने अपने बच्चों और माता-पिता से खुलकर बात की। उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि दोनों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी, क्योंकि दोनों पुरुषों ने हमेशा परिवार की देखभाल की थी।
28 फरवरी को तीनों ने थाईलैंड के प्राखोन चाई जिले में शादी कर ली। यह समारोह करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सादगी से मनाया गया। शादी में स्थानीय थाई परंपराओं का पालन किया गया, जिसमें बाई श्री सु क्वान आशीर्वाद और कलाई बांधने की रस्म शामिल थी। समारोह के बाद दोनों दूल्हों ने एक साथ तालाब में छलांग लगाकर जश्न मनाया। ऑस्ट्रिया के दोनों पुरुषों ने दहेज के रूप में 10 लाख थाई बात (लगभग 29 लाख रुपये) दिए। दुआंगदुआन की मां ने बताया कि उन्होंने वर्षों से अपनी बेटी की कठिनाइयों को देखा है और अब उनकी एकमात्र इच्छा है कि दुआंगदुआन खुश रहे और उसकी अच्छी देखभाल हो। उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी बेटी को वर्षों तक संघर्ष करते देखा है। उसकी खुशी मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है।' दुल्हन ने इस अनोखी घटना पर मजाक करते हुए कहा, "एक से शादी करो, कोई याद नहीं रखता... एक साथ दो से शादी करो, तो लोग याद रखेंगे!" गौरतलब है कि, थाई नागरिक कानून के तहत बहुविवाह को कानूनी मान्यता नहीं है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
शादी की किस दावत को 'वलीमा' कहते हैं, नाम सुनकर सबको होता है कन्फ्यूजन; नहीं जानते हैं तो जान लें
खीरे का सिरा घिसने पर सफेद झाग जैसा क्या निकलता है, जानना सबके लिए जरूरी; सुनकर दिमाग हिल जाएगा
संपादक की पसंद