1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लोकल ट्रेन में सफर करते समय कुछ लोगों ने बनाया गजब का माहौल, Video रिपीट पर देखेंगे

लोकल ट्रेन में सफर करते समय कुछ लोगों ने बनाया गजब का माहौल, Video रिपीट पर देखेंगे

एक बहुत ही मस्त वीडियो अभी वायरल हो रहा है। उस वीडियो में नजर आता कि किस तरह कुछ लोगों ने लोकल ट्रेन में कमाल का माहौल बनाया है। आइए आपको भी उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/PARAS.MMA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि वहां हर दिन मेट्रो का कोई न कोई वीडियो वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है। वहीं मुंबई लोकल के वीडियो कुछ दिनों के गैप में देखने को मिलते हैं मगर सोशल मीडिया पर इन दोनों ट्रांसपोर्ट के वीडियो देखने को मिलते जरूर हैं। एक तरफ जहां मेट्रो में हुई लड़ाई के वीडियो वायरल होते हैं तो वहीं दूसरी तरफ मुंबई लोकल के अधिकतर वीडियो में लोग ग्रुप बनाकर गाना गाते और उस पल को खुलकर जीते हुए नजर आते हैं। आपने भी ऐसे वीडियो देखे ही होंगे और अगर नहीं देखा है तो फिर आज देखने को मिल जाएगा।

वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो मुंबई लोकल का है जिसमें कुछ लोग एक ग्रुप बनाए हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा हो सकता है कि ये लोग अपनी-अपनी शिफ्ट पूरी करने के बाद घर जा रहे होंगे। अब इस दौरान कुछ लोग तो शांत बैठे रहते हैं मगर यहां अलग नजारा दिख रहा है। ये लोग फोन में गाने का लिरिक्स निकालकर उसे गाते हुए नजर आ रहे हैं। उसी में एक शख्स ट्रेन की दीवार पर हाथों से मारकर बीट बना रहा है ताकी गाना सुनने में और भी मजा आए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर paras.mma नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- वाह अंकल ने कमाल कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- काका की आवाज मस्त है। तीसरे यूजर ने लिखा- मुंबई लोकल का टैलेंट। एक अन्य यूर ने लिखा- क्या बात है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

संस्कार Overload हो गया शायद इस बच्चे के अंदर, आप भी देखें कि वो क्या कर रहा है