आपने Instagram फीड पर आने वाला वायरल गीगाचैड मीम तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि सोशल मीडिया की दुनिया में पौरुष का प्रतिनिधित्व करने वाला यह विशालकाय व्यक्ति वास्तव में कौन है? इस शख्स का नाम अर्नेस्ट खलीमोव है। जो एक रूसी फिटनेस मॉडल और बॉडीबिल्डर हैं। अर्नेस्ट खलीमोव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। आइए आज हम आपको यह भी बताते हैं कि आखिर ये व्यक्ति इतना वायरल हुआ कैसे?
गीगाचैड मीम पर दिखती है इस शख्स की तस्वीर
अर्नेस्ट खलीमोव को सोशल मीडिया की दुनिया में "गीगाचैड" के नाम से जाना जाता है। इनकी मर्दाना शारीरिक बनावट वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर मीम के तौर पर इस्तेमाल की जाती हैं। लोग इनकी तस्वीरों को एक आदर्श Sigma Male या फिर Alpha Male बताते हैं। गीगाचैड मीम पुरुषों की आदर्श मर्दानगी, शारीरिक शक्ति और आकर्षण को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाता है। यह मीम सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स, खासकर Instagram, पर खूब वायरल होता है।
Image Source : Instagram/@berlin.1969गीगाचैड मीम वाला आदमी
कैसे वायरल हुआ यह शख्स?
अर्नेस्ट खलीमोव एक रूसी फिटनेस मॉडल हैं, जिनकी तस्वीरें शुरुआत में फोटोग्राफर क्रिस्टीना कोरमिलोवा द्वारा "Sleek'N'Tears" प्रोजेक्ट के लिए ली गई थीं। इन तस्वीरों में उनकी मस्कुलर और परफेक्ट बॉडी को दिखाया गया था। 2016-17 में, उनकी तस्वीरों को ऑनलाइन शेयर किया गया, और इंटरनेट यूजर्स ने उनकी बॉडी फिजीक को देख "अल्टिमेट मेल" या "गीगाचैड" की संज्ञा दे दी। इन तस्वीरों में दिख रहे अर्नेस्ट किसी सुपरह्यूमन या "परफेक्ट मैन" के रूप में दिखाई देते हैं। हालांकि कुछ लोग यह भी अनुमान लगाते हैं कि उनकी कुछ तस्वीरें पूरी तरह से डिजिटल रेंडरिंग या AI-जनरेटेड हो सकती हैं। कुछ लोगों ने यह सवाल उठाया था कि गीगाचैड पूरी तरह से एक AI से बनाया गया व्यक्तित्व है, लेकिन फोटोग्राफर क्रिस्टीना कोरमिलोवा ने पुष्टि की है कि अर्नेस्ट वास्तव में एक इंसान है, जो एक फिटनेस मॉडल और बॉडी बिल्डर है।
Image Source : Instagram/@berlin.1969गीगाचैड मीम वाला आदमी
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
अजगर के साथ ले रहा था सेल्फी, सांप ने तुरंत ही दे दिया Love Bite
मां की गोद में सोए नन्हे गजराज, Video देख दिल को मिलेगा एक अलग ही सुकून