A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे भयंकर खेलों का आविष्कार कौन कर रहा है? Video पर खूब सारे लोगों के आए कमेंट्स

ऐसे भयंकर खेलों का आविष्कार कौन कर रहा है? Video पर खूब सारे लोगों के आए कमेंट्स

हम लोगों के सामने खेलने के लिए पहले से ही कई खेल मौजूद हैं मगर कुछ लोग नए खेलों का आविष्कार कर रहे हैं जो काफी भयंकर दिखते हैं। अभी भी एक ऐसे ही खेल का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस खेल के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/KASHISH__R19 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आप जब छोटे थे तो आप खूब सारे खेल खेलते होंगे। अब आप जब बड़ हो गए हैं और अपने काम में व्यस्त हो गए हैं तो वही खेल बच्चों को खेलते हुए देखते होंगे और वो देखकर आपको अपने बचपन की याद आती होगी। लेकिन आपको बता दें कि कुछ लोग हैं जो नए खेलों का आविष्कार कर रहे हैं और ये वाले खेल अलग ही लेवल के हैं। इन्हें देखकर ही कई लोगों को डर लग जाए। कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक की आंख पर पट्टी बंधती है और वो हवा में बेल्ट चलता है। अब जो उसकी लपेट में आ गया, उसे बेल्ट लगेगी। अब यह पुराना नहीं हुआ था कि एक नया गेम सोशल मीडिया पर नजर आया। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नया खेल दिखा?

अभी जो खेल वायरल हो रहा है उसका परफेक्ट नाम तो नहीं पता मगर गेम कुछ ऐसा है कि अगर आपका तुक्का बैठ गया तो आप बच जाएंगे और नहीं हुआ तो चप्पल पड़ेगी। आइए आपको खेल के बारे में अच्छे से बताते हैं। एक टेबल पर 3-4 चप्पलों की एक-एक जोड़ी रखी हुई है। उसके आगे एक शख्स बैठेगा और उसके पीछे उन्हीं चप्पलों की बची हुई जोड़ी रखी जाएगी। अब एक दूसरा शख्स आएगा और कोई एक चप्पल उठाएगा। इसके बाद टेबल के पास बैठा हुआ शख्स भी एक चप्पल उठाएगा और दोनों एक ही निकले, तो वो बच जाएगा। अगर गलत हुआ तो वही चप्पल उसकी पीठ पर पड़ेगी जो पीछे वाले ने उठाया है। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर kashish__r19 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो क 5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर न लिखा- मजा आया तो दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे बिहाइंड द सीन चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- एडिटर को 100 तोपों की सलामी। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

घर में लगे AC का Video हो रहा खूब वायरल, देखकर समझ में आएगा इसके पीछे का कारण

स्कूटी पर बैठी महिला ने क्या किया जो लोगों ने लिए मजे, आप भी देखें वायरल Video