A
Hindi News वायरल न्‍यूज कौन कहता है कि मर्द नहीं रोता है, इस बंदे की बातें सुनकर आपकी आंखें भी हो जाएंगी नम

कौन कहता है कि मर्द नहीं रोता है, इस बंदे की बातें सुनकर आपकी आंखें भी हो जाएंगी नम

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर किसी की आंखें नम हो जाएंगी। वीडियो में शख्स ने कुछ ऐसा बता दिया जिसे सुनने के बाद आप सभी को उसके लिए बुरा लगेगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : IG/EXTRA.DINESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आप किसी भी इंसान से पूछोगे कि उसकी सबसे बड़ी ताकत क्या है तो वो इंसान आपको यह बोलेगा कि उसका परिवार ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और उसी परिवार के लिए इंसान मेहनत करता है, अपनी इच्छाएं मारकर परिवार की जरूरतों को पूरा करता है। मगर सोचिए कि आप अपने परिवार के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं मगर आपका परिवार ही आपका दिल तोड़ दे तो कैसा लगेगा? आपके साथ ऐसा भले न हुआ हो मगर एक शख्स के साथ हुआ जिसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

शख्स ने ऐसा क्या बोला?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स कुछ लोगों से वीडियो कॉल पर बात कर रहा है और इसी दौरान उसने अपना दुख बताया। उसने बताया कि उसके घर वाले उसी को घर आने से मना कर रहे हैं। वो कहता है, 'घर पर आने के लिए मना कर रहे हैं यार, पता नहीं कैसी फैमिली है। बोल रहे हैं कि घर पर आकर क्या करोगे, 4 महीने में ही घर पर आ जाओगे।' इसके बाद जब उससे पूछा जाता है कि वो कितना दूर रहता है तो वो बोलता है कि सिर्फ 100-150 किमी दूर है। वो आगे बोलता है, 'यार कमा रहा हूं, ऐसी बात नहीं है। बहुत बेकार लग रहा है, यार होली पर कौन घर नहीं जाता है।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर extra.dinesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 44 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मैं नहीं जाता हूं और कोई पूछता भी नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- पता नहीं, घर वाले ही ऐसा करेंगे तो कहां जाया जाए। तीसरे यूजर ने लिखा- पैसा मैटर करता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- कमा रहा हूं यार वाली लाइन ज्यादा दर्दनाक है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भारतीय रेलवे में भी एक से बढ़कर एक बुद्धिमान दिखते हैं, आप इसी Video को देख लीजिए

लड़की ने गजब Username के लिए सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, कमेंट देख नहीं रुकेगी हंसी