आपसे कोई कहे कि आप एक शेफ की तस्वीर बनाइए तो फिर आप कैसी तस्वीर बनाएंगे? आप एक ऐसे शख्स की तस्वीर बनाएंगे जो व्हाइट यूनिफॉर्म में अपने किचन में खड़ा होगा। उसके सामने कोई खाने की डिश होगी या फिर उसके हाथ में कोई बर्तन या फिर चाकू होगा और उसके सामने कुछ चीजें रखी हुई होंगे। इसके साथ ही साथ आप उस शेफ के सिर पर एक टोपी बनाएंगे जो लंबी सी होगी। वो टोपी शेफ की एक पहचान होती है और कोई भी बिना टोपी के किसी शेफ की कल्पना नहीं कर सकता है। हम आज आपको उसी टोपी के बारे में गजब की जानकारी देने वाले हैं।
शेफ की टोपी लंबी क्यों होती है?
आपने जितने भी शेफ की फोटो देखी हो या फिर किसी वीडियो में उसे अपने यूनिफॉर्म में देखा हो तो आपने देखा होगा कि शेफ के सिर पर एक लंबी टोपी होती है तो सवाल यह है कि वो टोपी लंबी क्यों होती है। दरअसल शेफ की टोपियां इतनी ऊंची/लंबी इसलिए होती हैं क्योंकि कभी ये किचन में शेफ की काबिलियत और उनके पद को दिखाने का एक तरीका हुआ करती थी। आपको बता दें कि यह परंपरा 18वीं सदी में हुआ करती थी। वहीं अब यह उनके ट्रेडिशन में जुड़ चुका है।
क्या शेफ को टोपी पहननी पड़ती है?
शेफ के लिए टोपी पहनना जरूरी है या नहीं, यह हर किचन के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। कुछ जगहें साफ-सफाई और यूनिफॉर्म के स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए टोपी पहनने के सख़्त नियम लागू कर सकती हैं।
यह ध्यान देने वाली बात है कि भले ही यह आम बात है, लेकिन हर तरह के किचन में टोपी पहनना जरूरी नहीं होता। कुछ जगहों पर अलग नियम या गाइडलाइंस हो सकती हैं और ये नियम इलाके या कल्चर के हिसाब से भी अलग-अलग हो सकते हैं। हालांकि, ज़्यादातर प्रोफ़ेशनल किचन में शेफ़ के टोपी पहनने का रिवाज़ आज भी बना हुआ है।
सफेद यूनिफॉर्म के पीछे क्या तर्क है?
अभी के दौर में गहरे रंग की शेफ यूनिफॉर्म ज्यादा आम हो सकती हैं लेकिन पारंपरिक रूप से शेफ सिर्फ सफेद कपड़े ही पहनते थे। इसके पीछे व्यावहारिक और प्रतीकात्मक कारण हैं जिन्हें आज भी माना जाता है। आपको बता दें कि इसमें पहला कारण स्वच्छता है। गहरे रंग की यूनिफॉर्म की तुलना में सफेद रंग पर गंदगी या दाग ज्यादा आसानी से दिखते हैं। इसके अलावा कुछ गिरने या दाग लगने पर शेफ का ध्यान खींचने के साथ-साथ, सफ़ेद रंग साफ-सफाई और प्रोफ़ेशनलिज़्म की पहचान बन गया है।
नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Bluetooth का नाम 'ब्लूटूथ' कैसे पड़ा? आइए आपको बताते हैं यह गजब का फैक्ट