A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Mall में बने Food Court टॉप फ्लोर पर ही क्यों होते हैं? 99% लोगों को नहीं पता होगा जवाब

Mall में बने Food Court टॉप फ्लोर पर ही क्यों होते हैं? 99% लोगों को नहीं पता होगा जवाब

आप कई बार मॉल गए ही होंगे और अगर आपने नोटिस किया हो तो फिर आपको पता होगा कि मॉल में फूड कोर्ट टॉप फ्लोर पर ही बनाए जाते हैं। लेकिन सवाल यह है कि ऐसा क्यों किया जाता है। आइए आपको जवाब देते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

सोमवार से शुक्रवार या फिर शनिवार तक काम करने के बाद इंसान का दिमाग पूरी तरह से थक जाता है और जब वीक-ऑफ आता है तो लोग अपने माइंड को फ्रेश करने के लिए कहीं न कहीं निकल ही जाते हैं। कोई फिल्म देखने जाता है तो मॉल में शॉपिंग करने के लिए चला जाता है। आप भी अगर महीने में एक बार भी मॉल जाते हैं तो फिर आपने क्या यह नोटिस किया है कि मॉल में जो फूड कोर्ट बने होते हैं, वो कहां होते हैं। अधिकतर मॉल में फूड कोर्ट आपको टॉप फ्लोर पर ही नजर आएंगे लेकिन ऐसा क्यों होता है, इसके पीछे क्या कारण होता है? आइए हम आपको बताते हैं।

टॉप फ्लोर पर ही क्यों होते हैं फूड कोर्ट?

मॉल के अंदर फूड कोर्ट को टॉप फ्लोर पर बनाने के पीछे कई कारण बताए जाते हैं। आइए वो सब आपको भी बताते हैं। इसमें पहले कारण तो शॉपिंग साइकोलॉजी को बताया जाता है। लोगों को अगर भूख लगी है और वो फूड कोर्ट में जाना चाहते हैं तो वो सभी फ्लोर से होकर वहां पहुंचेंगे। इस दौरान उन्हें अलग-अलग फ्लोर पर मौजूद अलग-अलग दुकानों को देखता हुआ जाएगा और कई बार कुछ पसंद आ जाने के कारण लोग उसे खरीदने पहुंच जाते हैं। इस तरह दूसरे दुकान वालों को भी फायदा हो जाता है।

Image Source : Pexelsप्रतीकात्मक फोटो

इसके अलावा दूसरा कारण किचन के धुएं और वेंटिलेशन को बताया जाता है। दरअसल फूड कोर्ट में किचन चलते रहते हैं और टॉप फ्लोर पर होने के कारण किचन से निकलने वाला धुआं काफी जल्दी बाहर छत पर निकल सकते है। इससे बाकी मॉल में शॉपिंग का माहौल अच्छा बना रहता है और अगर किचन में आग लगने की कोई आपातकालीन स्थिति भी बनती है तो लोगों को छत के रास्ते तुरंत निकाला जा सकता है। वहीं नीचे वाले फ्लोर के लोग नीचे से निकल जाएंगे।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

JCB का आखिर पूरा नाम क्या है? इसे चलाने वाले भी नहीं जानते होंगे जवाब

सुई और इंजेक्शन में होता है बहुत बड़ा फर्क, इन्हें एक समझने वाले लोग जरूर जान लें अंतर