भारत में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने कभी JCB न देखा हो। हर किसी ने कभी न कभी तो कई सारे लोगों ने कई बार JCB को देखा होगा। JCB को लेकर लोगों के मन में एक कमाल की गलतफहमी है और वो गलतफहमी यह है कि लोग मशीन को ही JCB कहकर बुलाते हैं जबकि मशीन का असली नाम कुछ और है। आप भी शायद उस मशीन का नाम JCB ही समझते होंगे मगर ऐसा नहीं है। आपको बता दें कि पीले रंग की जिस मशीन को आप JCB कहकर बुलाते हैं उस मशीन का नाम 'बैकहो लोडर' है और उस पर लिखा JCB कंपनी का शॉर्ट नाम है।
Related Stories
मशीन पर लिखे JCB का पूरा नाम क्या है?
पीले रंग की वो मशीन (बैकहो लोडर) जिसपर बड़े शब्दों में JCB लिखा होता है, वो मशीन Joseph Cyril Bamford Excavators Ltd. बनाती है। इस कंपनी की स्थापना 1945 में Joseph Cyril Bamford ने इंग्लैंड के Staffordshire के Uttoxeter में की थी और मशीन पर लिखे JCB का पूरा नाम Joseph Cyril Bamford है। आपको बता दें कि साल 1953 में कंपनी का पहला बैकहो लोडर लॉन्च किया गया था और इसी के साथ पहली बार JCB का लोगो भी अस्तित्व में आया। उम्मीद है कि अब आप JCB का पूरा नाम भी जान गए होंगे और मशीन को JCB समझने की गलतफहमी भी दूर हो गई होगी।
JCB कंपनी कौन-कौन सी मशीन बनाती है?
आइए अब आपको यह भी बता देते हैं कि JCB कंपनी कौन-कौन से मशीन बनाती है। इस कंपनी ने कई मशीनों को डिजाइन और निर्मित किया है। इसमें एक नाम तो बैकहो लोडर का है। इसके अलावा एक्स्कवेटर, मिनी एक्स्कवेटर, JCB टेलिस्कोपिक हैंडलर, व्हील्ड लोडिंग शॉवेल, रफ टेरेन फोर्कलिफ्ट, साइट डंपर, स्किड स्टीयर लोडर, Fastracs, Teletrucks, कॉम्पैक्टिंग मशीनें भी हैं।
नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
आखिर क्या है ये Cockroach Janta Party, इंटरनेट पर जमकर खींच रहा है लोगों का ध्यान
अब तो जंगल सफारी से तौबा ही कर लेंगे ये लोग, जो हुआ वो आप भी देखिए