1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आखिर क्या है ये Cockroach Janta Party, इंटरनेट पर जमकर खींच रहा है लोगों का ध्यान

आखिर क्या है ये Cockroach Janta Party, इंटरनेट पर जमकर खींच रहा है लोगों का ध्यान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 20, 2026 04:59 pm IST,  Updated : May 20, 2026 05:08 pm IST

आपने अब तक कई अलग-अलग पार्टियों के नाम सुने होंगे मगर शायद ही ऐसा कोई नाम सुना होगा जो अभी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अभी सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का नाम छाया हुआ है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी की फोटो- India TV Hindi
कॉकरोच जनता पार्टी की फोटो Image Source : COCKROACH JANTA PARTY WEBSITE

सोशल मीडिया से हर कोई जुड़ा है और इस प्लेटफॉर्म की बस एक ही खासियत है कि यहां पर कभी भी कुछ भी वायरल हो जाता है। लोगों को जिन-जिन चीजों का अंदाजा नहीं होता है, वो एक न एक दिन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हुए देखने को मिल जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो ऐसे कई वायरल ट्रेंड देखे होंगे। अभी भी सोशल मीडिया पर एक नाम छाया हुआ है और नाम इतना यूनिक है कि आप भी उसके बारे में जानना चाहेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वह क्या है।

इंटरनेट पर छाया 'कॉकरोच जनता पार्टी'

सोशल मीडिया पर जितना अतरंगी कंटेंट दिखता है, वो उतना ही वायरल होता है। आपने भी अब तक कई वायरल चीजें देखी होंगे और अब कुछ नया देखने का समय आ गया है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभी 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम छाया हुआ है। इंस्टाग्राम और एक्स प्लेटफॉर्म पर इस नाम से अकाउंट बना हुआ है और खूब सारे लोग इससे जुड़ भी चुके हैं। कुछ ही देर में इस अनोखे नाम वाले अकाउंट को खूब सारे फॉलोअर्स मिल चुके हैं।

CJP के कितने फॉलोअर्स?

आपको बता दें कि Abhijeet Dipke नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम से अकाउंट बनाया जो अभी हर किसी के बीच चर्चा का कारण बना हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस अकाउंट को 4.8 मिलिनय लोग फॉलो कर रहे हैं। वहीं एक्स प्लेटफॉर्म पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बन चुके हैं। इतना ही नहीं, इस नाम से वेबसाइट भी बनी हुई है और उसे खोलते हुए सबसे पहले आपको यह लिखा हुआ दिखेगा कि यह आलसी और बेरोजगार लोगों की आवाज है। बता दें कि फॉलोअर्स के जो आंकड़े बताए, वो खबर लिखने तक हैं। आप जब चेक करेंगे तो नंबर्स में बदलाव भी देखने को मिल सकता है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अब तो जंगल सफारी से तौबा ही कर लेंगे ये लोग, जो हुआ वो आप भी देखिए

इस डिलीवरी बॉय ने कही ऐसी बात कि आप भी हैरान हो जाएंगे, Video हो रहा है खूब वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।