आईसीसी रैंकिंग सामने आ चुकी है। पिछले सप्ताह ज्यादा वनडे मुकाबले नहीं हुए। खास तौर पर बड़ी टीमों ने मुकाबले नहीं खेले। इसका फायदा नीचे की टीमों के प्लेयर्स ने उठाया है। इस वक्त मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के मैच खेले जा रहे हैं। इसमें नेपाल के प्लेयर्स ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए अपनी रैंकिंग और रेंटिंग में सुधार किया है। हालांकि टॉप 10 में कोई भी बदलाव नहीं है, जो खिलाड़ी पहले जहां था, वहीं पर बना हुआ है।
नेपाल की टीम कर रही है जबरदस्त प्रदर्शन
नेपाल क्रिकेट टीम और उसे खिलाड़ी इस वक्त जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि इस वक्त आईसीसी की ओर से क्रिकेट विश्व कप लीग 2 के मैच हो रहे हैं। इसमें नेपाल की टीम ने लगातार दो मैचों में यूएसए और स्कॉटलैंड की अच्छी मानी जाने वाली टीमों को हराने में कामयाबी हासिल की है।
दीपेंद्र सिंह ऐरी को मिला फायदा
टीम के तगड़े ऑलराउंडर्स में शुमार दीपेंद्र सिंह ऐरी ने यूएसए के खिलाफ चार विकेट चटका दिए। इसका फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला है। इस बार उन्हें तीन स्थानों का फायदा हुआ है। वे अब 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि वे अभी काफी नीचे हैं, लेकिन ये वनडे की रैंकिंग है, जिसमें बहुत बड़े बड़े प्लेयर और टीमें खेलती हैं। इतना ही नहीं टीम के टॉप स्पिनर संदीप लामिछाने को भी इस बार रैंकिंग में 8 स्थानों का फायदा हुआ है। ललित राजवंशी को 18 स्थानों का उछाल मिला है।
ब्रैंडन मैकमुलेन ने भी भरी उड़ान
स्कॉटलैंड के स्टार बल्लेबाज ब्रैंडन मैकमुलेन को भी फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। नेपाल के खिलाफ उनके बल्ले से 73 रनों की पारी आई थी। हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला पाए। बल्लेबाजों की रैंकिंग में उन्होंने छह स्थानों की छलांग लगाई है, वे अब 53वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
डेरिल मिचेल का पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा बरकरार
इस बीच न्यूजीलैंड के जबरदस्त बल्लेबाज डेरिल मिचेल नंबर एक की कुर्सी पर काबिज हैं। उनकी रेटिंग अभी 815 की चल रही हे। विराट कोहली 791 की रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं। गेंदबाजों की लिस्ट में अफगानिस्तान के राशिद खान 705 की रेटिंग लेकर पहले नंबर पर बने हुए हैं। आलराउंडर्स की लिस्ट में अफगानिस्तान के अजमतुल्ला उमरजई 329 की रेटिंग लेकर पहले नंबर पर हैं।
यह भी पढ़ें
पाकिस्तान क्रिकेट टीम आखिर क्यों है परेशान, ऑस्ट्रेलिया सीरीज से दो खिलाड़ी अचानक बाहर
WTC Points table: पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, बांग्लादेश से हारकर अंक तालिका में नीचे गई