1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC ने काटी क्रांति गौड़ की मैच फीस, एशिया कप फाइनल में अग्रेसिव सेंड-ऑफ देना पड़ा भारी

ICC ने काटी क्रांति गौड़ की मैच फीस, एशिया कप फाइनल में अग्रेसिव सेंड-ऑफ देना पड़ा भारी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 14, 2026 05:54 pm IST,  Updated : Sep 14, 2026 05:54 pm IST

भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ पर आईसीसी ने कार्रवाई की है। क्रांति पर श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप लगा है।

Kranti Gaud- India TV Hindi
क्रांति गौड़ Image Source : AP

दुबई में खेले गए वुमेंस टी20 एशिया कप के फाइनल मैच के बाद भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को ICC ने कड़ी सजा सुनाई है। मैच के दौरान आईसीसी के आचार संहिता (कोड ऑफ कंडक्ट) के नियमों का उल्लंघन करने की वजह से क्रांति पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। दरअसल श्रीलंका की पारी के पहले ही ओवर में इमीशा दुलानी को आउट करने के बाद क्रांति ने आक्रामक अंदाज में पवेलियन भेजने का इशारा करते हुए जश्न मनाया था।

क्रांति को दिया गया 1 डिमेरिट पॉइंट

क्रांति गौड़ को ICC के नियम आर्टिकल 2.5 के तहत दोषी पाया गया है। यह खेल के मैदान पर होने वाला एक लेवल-1 का अपराध है। यह नियम तब लागू होता है जब कोई गेंदबाज या खिलाड़ी आउट हुए बल्लेबाज के सामने गलत भाषा का इस्तेमाल करता है या अनुचित इशारा करता है या उसे भड़काने की कोशिश करता है। क्रांति गौड़ पर भी यही आरोप लगा है कि उन्होंने विपक्षी बल्लेबाज को आउट करने के बाद आक्रामक अंदाज में पवेलियन जाने का इशारा करके उसे उकसाया था। क्रांति ने बीते दो सालों में पहली बार नियम तोड़ा है, इसलिए उनके ऊपर 1 डिमेरिट पॉइंट भी लगाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना श्रीलंका की पारी के पहले ही ओवर में हुई। श्रीलंका की बल्लेबाज इमीशा दुलानी ने क्रांति गौड़ की पहली गेंद पर फाइन लेग की तरफ शॉट खेलकर चौका जड़ा था। लेकिन तीन गेंदों बाद जब उन्होंने दोबारा वही शॉट खेलने की कोशिश की, तब वो आउट हो गईं। विकेट मिलते ही क्रांति ने दुलानी को गुस्से में सेंड-ऑफ दिया। मैच रेफरी सुप्रिया रानी दास ने जब क्रांति पर इस बर्ताव के लिए कार्रवाई की बात रखी, तो क्रांति ने बिना किसी बहस के अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसी वजह से इस मामले में अलग से कोई सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर भी लगा जुर्माना

इसके अलावा, पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम पर भी जुर्माना लगाया गया है। श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में स्लो ओवर-रेट की वजह से पूरी टीम की मैच फीस में 5 प्रतिशत की कटौती की गई है। इस मैच में श्रीलंका 131 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और उसने 18.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। मैच खत्म होने के बाद पता चला कि पाकिस्तानी टीम तय समय से एक ओवर पीछे चल रही थी। फोर्थ अंपायर रबाब अहसन द्वारा यह शिकायत दर्ज कराने के बाद मैच रेफरी ने सजा तय की, जिसे पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने बिना किसी आपत्ति के स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा नहीं खेले फाइनल मैच, लेकिन टीम बनी चैंपियन, चेज किया 143 रन का टारगेट

WT20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज, शैफाली ने हरमनप्रीत को छोड़ा पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल