1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान क्रिकेट टीम आखिर क्यों है परेशान, ऑस्ट्रेलिया सीरीज से दो ​खिलाड़ी अचानक बाहर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम आखिर क्यों है परेशान, ऑस्ट्रेलिया सीरीज से दो ​खिलाड़ी अचानक बाहर

 Published : May 20, 2026 01:38 pm IST,  Updated : May 20, 2026 01:38 pm IST

पाकिस्तान टीम अब इसी महीने के आखिर से ऑस्ट्रेलिया तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। पता चला है कि इस सीरीज से पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां और सैम अयूब बाहर हो गए हैं।

pakistan cricket team- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : AP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त परेशान है। अब से कुछ देर पहले खबर आई ​कि बांग्लादेश के दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम बुरी तरह से हार गई है। टीम को दोनों टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा और उसका सूपड़ा साफ हो गया। इससे उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में भयंकर नुकसान हुआ है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भी पाकिस्तानी टीम सामने आई है। इस सीरीज से टीम के दो बड़े और अहम खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। ये टीम के लिए चिंता का विषय है। 

फखर जमां और सैम अयूब वनडे सीरीज से बाहर

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज के लिए टीम के ऐलान की तैयारी है। इसका पहला मैच 30 मई को होगा। इससे पहले पता चला है कि सलामी बल्लेबाज फखर जमां और सैम अयूब इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। वे इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। पता चला है कि ये दोनों प्लेयर्स अपनी चोटों से उबर रहे हैं। प्लेयर्स को रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम अभी आगे भी जारी रखने के लिए कहा गया है। ये दोनों प्लेयर्स साल 2026 के आईसीसी टी20 विश्व कप में नजर आए थे, इसके बाद से पाकिस्तानी टीम से बाहर चल रहे हैं। देखना होगा कि उनकी वापसी कब तक होगी। 

वनडे विश्व कप के लिहाज से अहम होगी ये सीरीज

आने वाली सीरीज अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिहाज से अहम है। साल 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में विश्व कप होना है, इसके लिए टीमों की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। दोनों टीमों की कोशिश होगी कि अपने स्ट्रेंथ चेक की जाए। सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इसकी कमान मिचेल मार्श के हाथ में होगी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहींं है। ऐसे में युवा और नए प्लेयर्स के लिए मौका बनेगा। काफी वक्त के बाद वनडे इंटरनेशनल सीरीज होने जा रही है, इसलिए इसको लेकर रोमांच देखा जा रहा है। 

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का शेड्यूल 

पहला ODI: 30 मई, रावलपिंडी
दूसरा ODI: 2 जून, लाहौर
तीसरा ODI: 4 जून, लाहौर

यह भी पढ़ें 

WTC Points table: पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, बांग्लादेश से हारकर अंक तालिका में नीचे गई

टीम इंडिया में फिर हो गई फ्लॉप खिलाड़ी की एंट्री, कप्तान शुभमन गिल से दोस्ती का मिला फायदा!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल