1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. लेमन सोडा बनाने के लिए किन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है? जानें कैसे बनाएं यह रिफ्रेशिंग ड्रिंक?

लेमन सोडा बनाने के लिए किन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है? जानें कैसे बनाएं यह रिफ्रेशिंग ड्रिंक?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 20, 2026 04:56 pm IST,  Updated : May 20, 2026 04:56 pm IST

घर पर बना मसालेदार लेमन सोडा स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। चलिए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है और इसे कैसे बनाएं?

लेमन सोडा- India TV Hindi
लेमन सोडा Image Source : INSTAGRAM - RASHMKIA

गर्मियों में नींबू सोडा (Lemon Soda) एक ऐसी रिफ्रेशिंग ड्रिंक है, जो शरीर को तुरंत तरोताजा महसूस कराती है। इसका खट्टा-मीठा और हल्का मसालेदार स्वाद न सिर्फ गर्मी से राहत देता है, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। घर पर बना लेमन सोडा बाजार के मुकाबले ज्यादा हेल्दी और स्वादिष्ट होता है। अगर आप भी मसालेदार लेमन सोडा घर पर बनाना चाहते हैं, तो जान लें इसमें किन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है और इसे बनाने का आसान तरीका।

नींबू सोडा बनाने के लिए इन मसालों का होता है इस्तेमाल? Which spices are used to make lemon soda?

काला नमक, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, साधारण नमक, पुदीना पत्तियां, कभी-कभी स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा सा अदरक पाउडर भी डाला जाता है

लेमन सोडा बनाने के लिए सामग्री: Ingredients for making Lemon Soda

2 नींबू, 2 गिलास ठंडा सोडा, 2 से 3 चम्मच चीनी, आधा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर, आधा चम्मच चाट मसाला, चुटकीभर काली मिर्च, कुछ पुदीना पत्तियां, बर्फ के टुकड़े

नींबू सोडा बनाने की विधि: How To Make Lemon Soda

  • स्टेप 1: नींबू सोडा बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास में नींबू का ताजा रस निकाल लें। इसमें चीनी या शहद डालकर उसे अच्छी तरह घोल लें।

  • स्टेप 2: अब इसमें काला नमक, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और काली मिर्च डालें। सभी मसालों को अच्छे से मिला लें।

  • स्टेप 3: गिलास में बर्फ के टुकड़े और पुदीना पत्तियां डालें। इससे ड्रिंक का स्वाद और भी फ्रेश लगेगा।

  • स्टेप 4: अब धीरे-धीरे ठंडा सोडा डालें। ध्यान रखें कि सोडा डालते समय ज्यादा झाग न बने। ऊपर से नींबू की स्लाइस और थोड़ा चाट मसाला डालकर सर्व करें।

नींबू सोडा पीने के फायदे: Benefits of Drinking Lemon Soda

नींबू सोडा शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाता है। डाइजेशन बेहतर करने में मदद करता है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाता है। थकान और सुस्ती को कम करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल