पोहा बनाते समय लोग उसे ज्यादा भिगो देते हैं, जिससे वह चिपचिपा और गीला हो जाता है। सही तरीके से धोना और पकाने की टाइमिंग ही परफेक्ट पोहा का राज है। हल्के मसालों, मूंगफली और करी पत्ते के तड़के के साथ तैयार किया गया सॉफ्ट पोहा नाश्ते का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है। अगर, आप भी लंबे समय तक नरम और खिला-खिला पोहा बनाना चाहते हैं, तो नोट कर लें ये आसान टिप्स।
पोहा बनाने के लिए सामग्री
दो कप पोहा, चीनी एक छोटा चम्मच, नमक स्वाद अनुसार, एक मीडियम साइज़ आलू , एक मीडियम साइज़ टमाटर, तेल दो चम्मच, मूंगफली आधा कप, काली सरसों आधा चम्मच, 10 से 12 करी पत्ता, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, दो हरी मिर्च, एक नींबू का रस, हरा धनिया बारीक कटा हुआ, आधा कप बारीक सेव
पोहा बनाने की विधि
-
पहला स्टेप: खिला खिला पोहा बनाने के लिए, सबसे पहले पोहा को पानी में अच्छी तरह से धोएं। पोहा बनाने से कम से कम 10 मिनट पहले उसे धोएं और फिर उसमें से पाने अच्छी तरह से निकाल दें और उसके बाद चीनी और नमक मिलाकर, रख दें।पोहे को हल्के हाथों से अलग अलग कर दें।आप देखेंगे पोहा फ्लपी हो चुका होगा।
-
दूसरा स्टेप: अब, गैस ऑन करें और उस पर एक पैन रखें। बी पैन गमर हो जाए तब उसमें तेल डालें। अब तेल में करी पत्ता, सरसों के दाने , हरी मिर्च, और जीरा से तड़का दें।जब ये चटकने लगे तब इसमें आलू डालें। आलू छोटा छोटा कटा होना चाहिए। आलू अच्छी तरह से पक जाए इसलिए, उसे ढककर रखें।
-
तीसरा स्टेप: जब आलू पक जाए तब उसमें टमाटर डालें। जब टमाटर गलने लगे तब उसमें हल्दी, डालें। अब इसमें पोहा डालें। पोहे में सभी मसाले अच्छी तरह से मिलाएं। जब पोहा पक जाए तब आखिर में बारीक कटा हुआ धनिया ऊपर से डालें और गैस बंद कर दें।
-
चौथा स्टेप: अब एक प्लेट में पोहा निकालें और उसमें नींबू का रस डालें और ऊपर से शेव नमकीन से गार्निश करें। ताज और खिला खिला पोहा बनकर तैयार है। इस तरह पोहा बनाने से वह लंबे समय तक नरम रहता है।