1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कैल्शियम से भरपूर रागी का लड्डू हड्डियों को बनाता है मजबूत, वजन भी होगा कम, झटपट नोट करें रेसिपी

कैल्शियम से भरपूर रागी का लड्डू हड्डियों को बनाता है मजबूत, वजन भी होगा कम, झटपट नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 13, 2026 05:02 pm IST,  Updated : May 13, 2026 05:06 pm IST

Ragi Laddu Recipe: अगर आपको भी अपनी हड्डियां मजबूत बनानी है तो अपनी डाइट में रागी का लड्डू ज़रूर शामिल करें। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

रागी लड्डू रेसिपी- India TV Hindi
रागी लड्डू रेसिपी Image Source : YOUTUBE - DINDIGUL FOOD COURT

कैल्शियम, फाइबर और आयरन से भरपूर रागी का लड्डू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। अगर आप हेल्दी और टेस्टी स्वीट डिश की तलाश में हैं, तो झटपट घर पर बनाएं रागी के पौष्टिक लड्डू।

रागी का लड्डू बनाने के लिए सामग्री

रागी का आटा 250 ग्राम, घी 50 ग्राम, तिल 80 ग्राम,  मूंगफली - 80 ग्राम, गुड़ 300 ग्राम, जायफल 1 tsp, सौंठ 2 tsp, छोटी इलायची 1 tsp

कैसे बनाएं रागी का लड्डू?

  • पहला स्टेप:  रागी का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले, गैस ऑन करें, उसपर एक पैन रखें और 50 ग्राम घी डालें।

  • दूसरा स्टेप: अब इस घी में 250 ग्राम रागी का आटा डालें और अच्छी तरह से भूनें। ध्यान रखें भूनते समय गैस की आंच स्लो रखें।

  • तीसरा स्टेप: जब, रागी अच्छी तरह से भून जाए तब इसे एक दूसरे बर्तन में निकालें। अब इसी पैन में बारी बारी तिल और मूंगफली को अच्छी तरह से भूनें।

  • चौथा स्टेप: जब तिल और मूंगफली भून जाए तब इसे अलग अलग मिक्सर जार में पीस लें और बर्तन में निकाल रखें।

  • पांचवां स्टेप: अब पैन में गुड़ को डालें और उसकी चाशनी बना लें। इस चाशनी में आधा कप पानी डालें और और थोड़ी देर पकाकर गैस बंद कर दें।

  • छटवां स्टेप: अब एक थाली में रागी का आटा डालें और उसमें पीसा हुआ तिल, मूंगफली, जायफल, सौंठ पाउडर और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

  • सातवां स्टेप:  जब ये सब आपस में मिल जाएं तब इसमें गुड़ की चाशनी डालें और एक बार फिर से अच्छी तरह से मिलाएं। जब मिश्रण मिल याए तो थोड़ी देर ढककर रखें और फिर हाथों में घी लगाकर लड्डू बांधें। 

रागी के लड्डू के फायदे: 

रागी के लड्डू कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और फाइबर का पावरहाउस हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने, एनीमिया को दूर करने और ऊर्जा प्रदान करने में सहायक हैं। यह ग्लूटेन-मुक्त, पाचन के लिए अच्छा, वजन प्रबंधन में मददगार और मधुमेह रोगियों के लिए भी एक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल