आप और हम, दोनों ही सुबह से लेकर शाम तक हर रोज कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें देखते हैं मगर कभी उनके पीछे का कारण जानने की कोशिश नहीं करते हैं और जब कोई उससे जुड़ा कोई सवाल पूछता है तो हम लोग सोचते हैं कि हमने तो कभी इसके बारे में पता ही नहीं किया। कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ चीजें रेगुलर देखते हैं मगर कभी उसके बारे में दिमाग में सवाल तक नहीं आता है और आज हम आपके लिए एक ऐसा ही विषय लेकर आए हैं। आप हर रोज सड़कें तो देखते ही हैं मगर कभी सोचा है कि वो काले रंग की ही क्यों होती हैं।
सड़कें काले रंग की क्यों होती है?
हम लोग हर रोज सुबह से लेकर शाम तक कई बार सड़कों का इस्तेमाल करते हैं। ऑफिस जाना हो तब, स्कूल जाना हो या किसी को स्कूल पहुंचाना हो तब, मार्केट या फिर दुकानों पर जाते समय या फिर किसी रिश्तेदार के घर जाते समय भी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी भी खाली समय में या फिर सड़क पर जाते हुए ही ऐसा सोचा है कि अधिकतर सड़कें जो होती हैं वो काले रंग की ही क्यों बनी होती है। आप नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं। आपको बता दें कि अधिकतर सड़कें कोलतार यानी बिटुमेन से बनती हैं और वो प्राकृतिक रूप से काला होता है इसलिए वो सड़कें काले रंग की होती हैं।
ये भी हैं कुछ कारण
आपको बता दें कि काला रंग धूप को ज्यादा खींचता है और इस वजह से सड़क जल्दी सूख जाते हैं। बारिश के मौसम में यह बहुत मदद करता है। इतना ही नहीं, आपको बता दें कि काले रंग की सड़कों पर रात में हेडलाइट अच्छी दिखती हैं। यह भी बता दें कि बिटुमेन सस्ता और टिकाऊ होता है और इससे बनी सड़कें लंबे समय तक चलती हैं।
नोट: इस आर्टिकल में आपको दी गई पूरी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर है और इंडिया टीवी ऊपर दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
iPhone में दिखने वाले 'I' का मतलब क्या है? यूज करने वाले भी नहीं जानते होंगे इसका जवाब
फ्लाइट के टॉयलेट का क्या नाम है? प्लेन में घूमने वाले भी नहीं जानते होंगे जवाब