1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फ्लाइट के टॉयलेट का क्या नाम है? प्लेन में घूमने वाले भी नहीं जानते होंगे जवाब

फ्लाइट के टॉयलेट का क्या नाम है? प्लेन में घूमने वाले भी नहीं जानते होंगे जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 08, 2025 06:41 pm IST,  Updated : Dec 08, 2025 06:41 pm IST

आज के समय में एक बड़ी आबादी है जो प्लेन से सफर करती है। आप भी शायद उन लोगों में से एक होंगे तो आपके लिए एक सवाल है कि प्लेन के अंदर जो टॉयलेट होता है, उसे क्या कहते हैं?

फ्लाइट का टॉयलेट- India TV Hindi
फ्लाइट का टॉयलेट Image Source : X/@GARYLEFF

देश-दुनिया में ट्रैवल करने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। छोटी दूरी के लिए लोग बाइक या फिर स्कूटी को चुनते हैं। वहीं कई सारे लोग थोड़ी दूरी के लिए कार या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस को चुनते हैं। वहीं दूसरे राज्य में जाने के लिए लोगों के पास ट्रेन का भी विकल्प है और कई सारे लोग तो दूसरे राज्य और किसी दूर देश के लिए फ्लाइट भी चुनते हैं। अब फ्लाइट की बात आ ही गई है तो फिर आप सभी के लिए एक सवाल है। क्या आप यह जानते हैं कि फ्लाइट के अंदर जो टॉयलेट होता है, उसे क्या कहा जाता है और हां, बाथरूम या फिर रेस्टरूम समझने की गलती मत कीजिएगा।

फ्लाइट के टॉयलेट को क्या कहते हैं?

इस आर्टिकल को पढ़ने वाले लोगों में से कई सारे लोग फ्लाइट में रेगुलर सफर करते होंगे तो कई सारे लोगों ने कभी न कभी ट्रैवल किया ही होगा। अब प्लेन में सफर किया है तो फिर आपने उसके टॉयलेट को भी शायद यूज किया होगा। क्या आप यह बता पाएंगे कि उस टॉयलेट का क्या नाम है? चलिए कोई बात नहीं, आज हम आपको उसके बारे में बताते हैं। आपको बता दें कि फ्लाइट के टॉयलेट को आमतौर पर 'लैवेटरी(Lavatory)' कहते हैं।

यह टॉयलेट किस सिस्टम पर काम करता है।

आपको बता दें कि विमान के अंदर का टॉयलेट जिसे लैवेटरी बोलते हैं, वो पानी पर नहीं बल्कि वैक्यूम टॉयलेट सिस्टम पर काम करता है। इसमें फ्लश करने के बाद एक वाल्व खुलता है और बाहर के कम दबाव के कारण हवा का सक्शन कचरे को खींचता है और नीचे लगे टैंक में पहुंचा देता है। अगर आप सोच रहे हैं कि फ्लश के समय आवाज किस चीज की आती है जब पानी नहीं होता है तो बता दें कि वो वैक्यूम सिस्टम की वजह से आती है।

नोट: इस आर्टिकल में आपको दी गई पूरी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर है और इंडिया टीवी ऊपर दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

iPhone में दिखने वाले 'I' का मतलब क्या है? यूज करने वाले भी नहीं जानते होंगे इसका जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।