इंसान जब भी बोर होता है तब वो या तो सोशल मीडिया पर जाता है या फिर टीवी देखता है। इसके अलावा जब छुट्टी वाले दिन इंसान खाली बैठा रहता है तो टीवी ऑन करके बैठ ही जाता है और कुछ न कुछ देखता रहता है। आप भी ऐसा करते ही होंगे। आप अपने बचपन से टीवी देखते आए हैं और अभी भी देखते होंगे मगर आपने उसी टीवी को कंट्रोल करने वाले रिमोट को कभी गौर से नहीं देखा। अगर आपने कभी गौर से देखा होता तो आपके दिमाग में कभी न कभी यह सवाल तो आया ही होता कि रिमोट के जो बटन होते हैं, वो रबर से ही क्यों बने होते हैं। चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।
रिमोट के बटन रबर के क्यों होते हैं?
घर में टीवी हो और उसका रिमोट न हो तो क्या ही फायदा। आप चैनल कैसे बदलेंगे और आवाज को कम या फिर ज्यादा कैसे करेंगे। कुल मिलाकर बात यह है कि टीवी के लिए रिमोट बहुत जरूरी है और हम आपको उसी रिमोट से जुड़ी गजब की जानकारी देने जा रहे हैं। रिमोट के बटन रबर के बने होते हैं मगर ऐसा क्यों होता है। आइए बताते हैं।
Image Source : Pexelsप्रतीकात्मक फोटो
आपको बता दें कि रबर के बटन काफी लचीले होते हैं और टच की वजह से इनका इस्तेमाल करना बहुत ही आरामदायक होता है। इसके अलावा सिलिकॉन मटीरियल ज्यादा तापमान सह सकते हैं और लंबे समय तक खराब होने की काबिलियत होती है। इन्हीं कारणों की वजह से रिमोट के जो बटन होते हैं वो रबर के बनाए जाते हैं क्योंकि इनका यूज भी खूब होता है तो ऐसे में यह जरूरी है कि ये जल्दी खराब न हों। अगर आसान शब्दों में कहें तो रिमोट के बटन रबर के इसलिए बनाए जाते हैं क्योंकि ये लचीले, सस्ता और टिकाऊ होते हैं।
नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
JCB का आखिर पूरा नाम क्या है? इसे चलाने वाले भी नहीं जानते होंगे जवाब
सुई और इंजेक्शन में होता है बहुत बड़ा फर्क, इन्हें एक समझने वाले लोग जरूर जान लें अंतर