A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पक्षियों का झुंड V शेप में ही क्यों उड़ता है, सुनकर दिमाग घूम जाएगा; सोचा भी नहीं होगा जवाब

पक्षियों का झुंड V शेप में ही क्यों उड़ता है, सुनकर दिमाग घूम जाएगा; सोचा भी नहीं होगा जवाब

Interesting Facts : सोशल मीडिया पर आपने जीव-जन्तुओं से कई रोचक और मजेदार फैक्ट्स तो खूब पढ़े होंगे। मगर, क्या आपने कभी सोचा है कि पक्षियों का झुंड हमेशा V शेप में ही क्यों उड़ता है ?

why birds fly in V shape, birds fly in V shape, why birds fly in v formation, birds v shape fly, v s- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK आकाश में उड़ता पक्षियों का झुंड।

Interesting Facts : जब भी हम प्रकृति के करीब जाते हैं तो हमें कई अप्रत्याशित, अद्भुत और अकल्पनीय चीजें देखने को मिलती हैं। ऐसा ही कुछ पक्षियों को देखने पर भी होता है। जब भी आपने कभी पक्षियों के झुंड को देखा होगा तो वे आपको हमेशा V शेप में ही उड़ते दिखाई दिए होंगे। वैसे तो पक्षियों को उड़ते हुए देखना भी कई बार सुखद होता है और मन को सुकून प्रदान करता है। मगर, क्या आपने कभी सोचा है कि प्रवासी लेकर अप्रवासी तक के सभी पक्षी झुंड में V शेप में ही क्यों उड़ान भरते हैं ? दरअसल, इसके पीछे भी एक विज्ञान है जो इस बात की तस्दीक करता है कि, पक्षियों का V शेप में उड़ना कोई संयोग नहीं बल्कि ये प्रकृति की अद्भुत एयरोडायनामिक रणनीति है जो ऊर्जा का संचयन करते में काफी सहायता प्रदान करती है। 

क्या कहता है साइंस 

science.org की रिपोर्ट के मुताबिक, पक्षियों के V आकार में उड़ने के दो कारण हो सकते हैं- इससे उड़ान आसान हो सकती है या वे बस अपने नेता का अनुसरण कर रहे होते हैं। रिसर्च की मानें तो विमानों के स्क्वाड्रन V आकार में उड़कर ईंधन बचा सकते हैं, और कई वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि प्रवासी पक्षी भी ऐसा ही करते हैं। माना जाता है कि, पक्षी एक-दूसरे से ऊर्जा खींचकर बचाते हैं जब कोई पक्षी अपने पंख फड़फड़ाता है, तो उसके पंखों की नोक पर हवा का एक घूमता हुआ भंवरबनता है। इस भंवर में पंख के नीचे की हवा नीचे धकेली जाती है, जबकि किनारों और पीछे की तरफ हवा ऊपर की ओर उठती है जिसे अपवॉश कहते हैं। V शेप में पीछे उड़ने वाला पक्षी ठीक इस अपवॉश क्षेत्र में अपनी स्थिति बनाए रखता है। इससे उसे अतिरिक्त लिफ्ट मिलती है, हवा का प्रतिरोध कम होता है और उड़ने में कम मेहनत लगती है। अध्ययनों से पता चला है कि इस फॉर्मेशन में पीछे वाले पक्षियों की हृदय गति कम हो जाती है और वे कम बार पंख फड़फड़ाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से समझें 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर 'रोचक जानकारी' नामक पेज से इस संदर्भ में एक वीडियो शेयर किया गया था जो कि काफी वायरल भी हो चुका है। इस वीडियों में बताया गया है कि, पक्षियों का झुंड V शेप में ही क्यों उड़ता है ? वीडियो के मुताबिक, जब कोई पक्षी हवा में उड़ता है तो उसके पंखों की वजह से पीछे की हवा नीचे और साइड की हवा ऊपर जाती है। ऊपर जाती हवा में जब कोई पक्षी उड़ान भरता है तो उसे अपने पंख चलाने में कम ऊर्जा लगती है। यही वजह है कि हर पक्षी अपने आगे वाले पक्षी के थोड़ा साइड में उड़ता है। ताकि उसे उस ऊपर उठती हवा का फायदा मिले, इससे पीछे वाले पक्षी को कम मेहनत लगती है लेकिन अगर एक ही पक्षी हमेशा आगे उड़ता रहे तो उसकी ऊर्जा कम होने लगती है इसलिए झुंड के पक्षी समय-समय अपनी पोजिशन बदलते रहते हैं ताकि एक ही पक्षी पर भार न पड़े। 

V शेप में उड़ने के फायदे 

गौरतलब है कि, जब पक्षी V शेप में उड़ते हैं तो वे एक-दूसरे को आसानी से देख सकते हैं, जिससे झुंड का संपर्क बना रहता है और दिशा भटकने का खतरा कम होता है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह शिकारियों से बचाव में भी मदद करता है, हालांकि मुख्य कारण ऊर्जा बचत ही है। कुल मिलाकर, V शेप पक्षियों को लंबी दूरी तय करने, कम भोजन की जरूरत और थकान कम करने में मदद करता है। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
मुरथल के ढाबे में नॉनवेज क्यों नहीं बनता है, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; वीकेंड पर जाने से पहले जान लें  

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से पूरा देश घूम सकते हैं; हर जगह के लिए मिलेगी ट्रेन