A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये वाली ट्रिक बचपन में क्यों नहीं पता चली? एक बार आप भी देखिए वायरल Video

ये वाली ट्रिक बचपन में क्यों नहीं पता चली? एक बार आप भी देखिए वायरल Video

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप भी कह उठेंगे कि यह वाली ट्रिक हमें बचपन में क्यों नहीं पता चली।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी मेट्रो में लड़ने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी रील के लिए अतरंगी हरकत करने वाले वायरल होते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे ही जहां आपकी टाइमलाइन पर एक से बढ़कर एक वीडियो आते होंगे। उन्हीं सब में वायरल पोस्ट भी होते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे कि ये ट्रिक आपको क्यों नहीं पता थी।

ट्रिक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आप सभी ने बचपन में कभी न कभी 1-2 रुपये वाली लॉटरी तो लगाई ही होगा। वो वाली लॉटरी जिसमें आपको स्क्रैच करना होता होगा और अगर स्क्रैच करने पर पैसे निकल गए तो लॉटरी लग गई। अभी वायरल वीडियो में उसी का एक ट्रिक नजर आ रहा है। वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी अपने फोन का फ्लैश ऑन कर लेता है और उस पेपर के नीचे लगा देता है। फ्लैश के कारण दिख जाता है कि वहां पर क्या नंबर लिखा हुआ है और इस तरह उसे स्क्रैच करने के बाद उतने की लॉटरी लग जाएगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अगर पहले पता होता तो।' वहीं वीडियो पर लिखा है, 'अगर पहले पता होता तो मैं भी अंबानी के लेवल का रहता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 40 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब क्या फायदा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लो भई मिल गया असली हेवी ड्राइवर, वायरल Video देख खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

स्कूटी वहां पहुंची तो पहुंची कैसे? वायरल Video देख आपके दिमाग में भी उठेगा यही सवाल