A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 5 स्टार होटलों के बाथरूम में 2 बेसिन क्यों होते हैं? कोई भी नहीं जानता होगा इसका जवाब

5 स्टार होटलों के बाथरूम में 2 बेसिन क्यों होते हैं? कोई भी नहीं जानता होगा इसका जवाब

आज हम आपको होटलों को लेकर एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं कि जो आपने न अब तक नोटिस किया होगा और अगर नोटिस भी किया होगा तो उसका जवाब नहीं जानते होंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

एक इंसान जब भी कहीं जाता है तो उसकी नजरें अपने चारों तरफ की चीजों को देखती रहती है लेकिन गौर से नहीं देखती हैं। अगर किसी भी चीज को गौर से देखा जाए तो फिर हमारे दिमाग में उससे जुड़ा कोई न कोई ऐसा सवाल जरूर आएगा जो पहले किसी ने नहीं पूछा होता है और उसका जवाब जानकर एक अलग ही खुशी होती है। हम भी आपके लिए ऐसे ही यूनिक सवाल और उनके जवाब लेकर आते हैं जिन्हें जानने के बाद आपको भी बड़ा अच्छा लगता होगा और मन में यही सवाल आता होगा कि हां, ये तो मैंने भी नहीं सोचा था। आइए फिर इस आर्टिकल में आपको एक नई जानकारी देते हैं जो आपने अब तक नहीं सोचा होगा।

होटल के बाथरूम में दो बेसिन

आप कई बार बाहर घूमने के लिए गए होंगे और जब भी ऐसे कहीं गए होंगे तो जाहिर सी बात है कि आप किसी होटल में ही रुके होंगे। आप अगर किसी 5 स्टार होटल में या फिर लग्जरी होटल में रुकते हैं या फिर की रुके हैं तो फिर आपने नोटिस किया होगा कि वहां जो बाथरूम होते हैं, नॉर्मल होटलों को बाथरूम से थोड़ा हटके होते हैं और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लग्जरी और 5 स्टार होटल के बाथरूम में एक की जगह 2 बेसिन होते हैं। आइए अब आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों होता है।

क्यों बनाए जाते हैं दो बेसिन?

आइए अब आपको बताते हैं कि महंगे होटलों के बाथरूम में 2 बेसिन क्यों होते हैं। आपको बता दें कि लग्जरी होटलों के बाथरूम में भी अच्छा-खासा स्पेस होता है और ऐसे में दो बेसिन वहां की खूबसूरती को बढ़ता है। इसके अलावा एक कारण वहां ठहरे लोगों को सुविधा देना होता है क्योंकि एक बार में दो लोग बाथरूम में लगे बेसिन का यूज कर सकते हैं जैसे ब्रश करना, चेहरा धोना आदि। इससे होटल में ठहरे मेहमानों का समय भी बचता है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

राफ्टिंग करने वाली टीम ने किया दिल जीतने वाला काम, नदी में फंसे बंदर का किया रेस्क्यू

पीलो-पीलो आलम दूध सोडा! धुरंधर 2 के बीच थिएटर ने अपनाई गजब की स्ट्रैटेजी, फोटो वायरल