हर कोई सुबह से लेकर शाम तक कई सारी चीजों को देखता है मगर अपने काम बिजी होने के कारण अलग-अलग चीजों को बस देखकर आगे बढ़ जाता है और दिमाग में सवाल उठने ही नहीं देता है कि ये ऐसा ही क्यों हैं, ऐसा क्यों बनाया गया है आदि। आपके साथ भी ऐसा होता होगा कि आप कई चीजों को देखते तो होंगे मगर कभी उनके पीछे का कारण नहीं जान पाते होंगे। लेकिन हम हैं न। हम ऐसे ही अतरंगी सवालों को लेकर आपके सामने आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद हर कोई उसका जवाब जानने की कोशिश करता है। इसके बाद हम आपको उसके पीछे का कारण भी बताते हैं। आज भी हम आपके लिए कुछ ऐसा ही लेकर आए हैं। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
कुली को कभी गौर से देखा है?
भारत में शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जो यह बोले कि उसने कभी ट्रेन से सफर नहीं किया है। आपने भी ट्रेन से कई बार सफर किया होगा और जब सफर किया है तो फिर आप स्टेशन पर गए ही होंगे। वहां लोगों के सामान को उठाने के लिए कुली मौजूद होते हैं जिन्हें पैसे देकर लोग अपना सामान उठवाते हैं। तो क्या आपने कभी उन कुलियों पर गौर किया है? क्या आपने कभी उनके पोशाक के रंग को गौर से देखा है? अगर ऐसा किया है तो फिर आप जानते ही होंगे कि अधिकतर कुली लाल रंग के पोशाक में रहते हैं लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं?
कुली लाल रंग की पोशाक क्यों पहनते हैं?
अब यह सवाल दिमाग में आने के बाद कि कुली लाल रंग के ही कपड़े क्यों पहनते हैं, आपके मन में इसका जवाब जानने की उत्सुकता बढ़ गई होगी। आइए फिर आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं और वो कारण मुख्य रूप से पहचान है। जैसा कि आप जानते हैं कि लाल रंग दूसरे से ही देखा जा सकता है और यही कारण ही कुली लाल रंग का ही पोशाक पहनते हैं। दरअसल रेलवे स्टेशन पर भीड़ बहुत रहती है और ऐसे में कुली की पहचान आसानी से हो सके, इसलिए वो लाल रंग की पोशाक पहनते हैं ताकि उन्हें दूर से पहचाना जा सके और यात्रियों को उन्हें खोजने में परेशानी न हो।
नोट: इस आर्टिकल में दी गई पूरी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इन दावों की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
शादी के बीच दादी के कूल अंदाज ने Video को कर दिया वायरल, देखकर लोगों ने भी किए खूब कमेंट्स
गर्मी में घूमने के लिए शख्स ने बताए कुछ जगहों के नाम, जानकर हंसने लगेंगे आप