A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मुरथल के ढाबे में नॉनवेज क्यों नहीं बनता है, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; वीकेंड पर जाने से पहले जान लें

मुरथल के ढाबे में नॉनवेज क्यों नहीं बनता है, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; वीकेंड पर जाने से पहले जान लें

Amazing Facts : सोशल मीडिया पर आपने भारत की रहस्यमयी जगहों के बारे में तो खूब पढ़ा होगा। मगर, आज हम आपको दिल्ली के पास बने मुरथल के ढाबे से जुड़ा एक रहस्य बताने वाले हैं।

kalinath ne kaun the, murthal facts, amazing facts, interesting facts, Murthal Dhaba, Murthal Amrik - India TV Hindi
Image Source : IG/@AMRIK.SUKHDEV.OFFICIAL & @BHUKKADBAN मुरथल का ढाबा।

Amazing Facts : दिल्ली-एनसीआर और इससे सटे इलाकों में अब ढाबा कल्चर का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ा है। बात चाहे GT रोड की हो या पंजाब-हरियाणा रूट की...यहां पर बनाए गए ढाबे अब इतने फेमस हो चुके हैं कि दूर-दराज से लोग केवल यहां स्थित ढाबों पर खाना खाते हैं। एक समय में ट्रक ड्राइवरों के लिए बने ये साधारण रोडसाइड खाने के ठिकाने आज हर किसी की पसंद बन चुके हैं। हालांकि ऐसे तमाम रूट पर बने ढाबों में सबसे ज्यादा फेमस है मुरथल, यहां के ढाबों में मिलने वाला पराठा, तंदूरी नान, दाल मखनी और स्पाइसी पंजाबी खाना असली स्वाद और भरपूर मात्रा देता है, जो महंगे रेस्टोरेंट्स में नहीं मिलता। ट्रक ड्राइवरों से शुरू होकर आज फैमिली, स्टूडेंट्स और रोड ट्रिपर्स की मंजिल बन चुके ढाबे नॉस्टैल्जिया और कम्फर्ट फूड का प्रतीक हैं। यदि आप मुरथल गए हैं तो आपने देखा होगा कि यहां के कुछ ढाबों में नॉनवेज नहीं बनता है! आखिर ऐसा क्यों है आज हम आपको इसके बारे में ही बताने वाले हैं। 

मुरथल के ढाबों में क्या-क्या मिलता है  

वीकेंड पर मुरथल के ढाबों पर लगने वाला जमावड़ा इस बात की तस्दीक करता है कि यहां का जायका लोगों की नंबर-1 पसंद है। बता दें कि, यहां के ढाबों में आलू-प्याज पराठा, गोभी, मूली, पनीर और तंदूरी-तवा पराठे मिलते हैं। इन्हें सफेद मक्खन, अचार, प्याज और छाछ के साथ परोसा जाता है। इसके अलावा यहां पर दाल-रोटी, सरसों का साग, पनीर सब्जी, छोले भटूरे और मलाईदार लस्सी भी मिलती है। सस्ता, ताजा और भरपूर पंजाबी स्वाद यहीं का स्पेशल है।

मुरथल के ढाबे में नॉनवेज क्यों नहीं बनता 

इंस्टाग्राम पर @mayannk.singh नामक हैंडल से वायरल हुए एक वीडियो में इसके बारे में बताया गया है। वीडियो में शख्स बताता है कि, 'ऐसा माना जाता है एक ऋषि थे जिन्होंने श्राप दिया था कि अगर यहां पर किसी ने नॉनवेज बनाया और उसको बेचा तो उसका ढाबा चलेगा ही नहीं ।' हालांकि, स्थानीय लोग उन ऋषि का नाम संत बाबा कलीनाथ बताते हैं जिनके आदेश का ही आज तक लोग पालन करते आ रहे हैं। 

दुनिया के 100 प्रतिष्ठित रेस्तरां में मुरथल का ढाबा 

गौरतलब है कि, 2025 में जारी हुई टेस्टएटलस की एक लिस्ट में दुनिया के 100 प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट के नाम ​​शामिल किए गए थे। इस लिस्ट में 13वां स्थान मुरथल के अमरीक-सुखदेव ढाबे को शामिल किया गया था। इसके अतिरिक्त 7वें स्थान पर कोलकाता का पीटर कैट, 59वें स्थान पर दिल्ली का करीम होटल, 69वें पर बेंगलुरु का सेंट्रल टिफिन रूम, 77वें नंबर पर ​दिल्ली का गुलाटी और 78वें नंबर पर मुंबई का राम आश्रय होटल शामिल किया गया था। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से पूरा देश घूम सकते हैं; हर जगह के लिए मिलेगी ट्रेन

दुनिया का इकलौता देश, जहां पर समोसा खाना बैन है; नाम सुनकर यकीन करना होगा मुश्किल