A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तरबूज पर हरी धारियां क्यों बनी होती हैं, जानना सबके लिए जरूरी; सुनकर दिमाग हिल जाएगा

तरबूज पर हरी धारियां क्यों बनी होती हैं, जानना सबके लिए जरूरी; सुनकर दिमाग हिल जाएगा

Amazing Facts : सोशल मीडिया पर आपने फलों से जुड़े कई तरह के रोचक तथ्यों के बारे में पढ़ा होगा। मगर, आज हम आपको तरबूज से जुड़ी रोचक जानकारी देने वाले हैं।

Why Watermelon have stripes, watermelon rind benefits, watermelon peel, watermelon rind uses, waterm- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK तरबूज पर बनी धारियां।

Amazing Facts : गर्मियों का मौसम शुरू होते ही कुछ फलों की तादात घर में बढ़ जाती है। खीरा, तरबूज, खरबूजा और फलों का राजा आम इत्यादि खाद्य पदार्थ घर-घर में मंगाए जाते हैं ताकि इनका लुत्फ उठाया जा सके। मगर, कई तरह के फल ऐसे भी होते हैं जिनके नाम या उनकी बनावट लोगों को अक्सर हैरान कर देती है। क्या आपको पता है कि आपके घर में मौजूद एक फल के पीछे ऐसा ही एक रहस्य जुड़ा है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं तरबूज की जिसके छिलके पर हरी-हरी धारियां बनी होती हैं। आखिर, तरबूज पर ये हरी धारियां क्यों बनी होती हैं और इनका क्या काम होता है ? आज हम आपको इसके बारे में ही बताएंगे। 

दुनिया भर में फेमस धारीदार तरबूज

गौरतलब है कि, दुनिया के कई हिस्सों में धारीदार तरबूजों को पसंद किया जाता है। हालांकि, अन्य हिस्सों में गहरे हरे रंग के तरबूज को और कुछ हिस्सों में हल्के हरे रंग के तरबूज को। धारियों का प्रकार तरबूज की किस्म के अनुसार अलग-अलग होता है। ये चौड़ी, मध्यम, पतली या संकीर्ण हो सकती हैं। 

तरबूज पर धारियों के प्रकार 

बाजारों में कई तरह के तरबूज पाए जाते हैं जिन पर बनी धारियां भी कई प्रकार की बनी होती हैं। आपने देखा होगा कि किसी तरबूज पर  गहरे हरे रंग की मध्यम चौड़ाई वाली धारियां होती हैं तो किसी पर चौड़ी गहरे हरे रंग की धारियां होती हैं। हालांकि, एक हल्के काले रंग का तरबूज ऐसा भी होता है जिस पर कोई धारी नहीं बनी होती उसे 'शुगर बेबी' तरबूज या 'कलिंगड' कहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में एक समय ऐसा तरबूज विकसित किया गया था जिसमें गहरे हरे रंग की पतली, कोणीय धारियां होती हैं उसे जुबली या टाइगर कहते हैं। 

तरबूज पर धारियां क्यों बनी होती हैं  

कृषि आधारित कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये माना गया है कि तरबूज के छिलके पर गहरी हरी धारियां ज्यादातर जेनेटिक कारणों से बनती हैं। वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, ये धारियां फल के विकास के दौरान वाहिकाओं के नीचे क्लोनल मोज़ेक पैटर्न के रूप में उभरती हैं। जीन हल्के हरे आधार पर गहरी धारियां नियंत्रित करते हैं, जबकि कुछ जीन ठोस हरे रंग को प्रभावित करते हैं। प्रजनकों द्वारा बाजार की पसंद के अनुसार विभिन्न पैटर्न विकसित किए जाते हैं। गौरतलब है कि रिपोर्ट्स में बताया गया है कि तरबूज की मिठास और उसके पकने या अधपके होने से इन धारियों का कोई संबंध नहीं है। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
रेलवे ट्रैक और रेलवे लाइन में क्या अंतर है, सुनते ही दिमाग घूम जाएगा; सोचा भी नहीं होगा

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां प्लेटफॉर्म तक कार-बाइक ले जा सकते हैं; बीच में है चौड़ी रोड