1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पेन के ढक्कन में क्यों होता है ये छोटा सा छेद? रोज कलम चलाने वाले भी नहीं बता पाएंगे जवाब

पेन के ढक्कन में क्यों होता है ये छोटा सा छेद? रोज कलम चलाने वाले भी नहीं बता पाएंगे जवाब

आप सभी लोगों ने स्कूल के समय में पेन का तो खूब यूज किया होगा। अभी भी पेन का यूज तो अलग-अलग समय पर करते ही होंगे। आज हम आपको पेन से जुड़ी एक ऐसी जानकारी देने वाले हैं जो किसी को नहीं पता होगा।

Interesting facts about pens, why there's a hole in the pen cap, pen's cap facts- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पेन के ढक्कन में क्यों होता है ये छोटा सा छेद?

कई सारी ऐसी चीजें हैं जो बचपन से लेकर बड़े होने तक हमारे साथ रहती हैं और हम उनका यूज भी करते ही रहते हैं। इन सभी में से एक पेन है। जब हम स्कूल जाना शुरु करते हैं तब तो पेंसिल से पढ़ाई शुरु होती है मगर दूसरों को पेन से लिखते देख, हर बच्चे के दिमाग में यही सवाल आता है कि हमें पेन कब मिलेगा और जब पेन मिलता है तो फिर वो कभी दूर नहीं होता है। स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई खत्म होने के बाद भी हम अलग-अलग फील्ड में पेन का यूज करते ही रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह नोटिस किया है कि पेन के ढक्कन में एक छोटा सा छेद होता है और कभी यह जानने की कोशिश की है कि यह छेद क्यों होता है।

आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं

अब तो कई लोगों के दिमाग यह सवाल घूम रहा होगा कि पेन के ढक्कन में ये छेद क्यों होता है। आपको बता दें कि यह सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। कई सारी कंपनियां अपने पेन के ढक्कन में छेद बनाती हैं। इसके पीछे का कारण यह बताया जाता है कि अगर गलती से कोई बच्चा इस कैप को निगल लेता है तो छेद के जरिए सीमित हवा तब तक अंदर जाती रहेगी जब तक उस कैप को बाहर न निकाल लिया जाए।

कुछ और भी हैं इसके पीछे का कारण

आइए अब आपको कुछ दूसरे कारण भी बताते हैं जिसकी वजह से पेन के कैप में यह छेद दिया जाता है। यह छेद कैप के अंदर के प्रेशर बाहर और प्रेशर को बराबर बनाकर रखती है। इस वजह से कैप पेन में फंसती नहीं है। इसके अलावा एक और कारण बताया जाता है। ऐसा बताया जाता है कि यह छोटा सा छेद इंक को जल्दी से सूखने या फिर लीक होने से रोकने में मदद करता है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर हैं और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आखिर किस देश में है दुनिया का सबसे छोटा गधा? सिर्फ इतनी है इसकी लंबाई

लाल और पीले रंग के भी होते हैं डस्टबिन मगर कोई नहीं जानता इनका यूज, आप जरूर जान लीजिए