1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लाल और पीले रंग के भी होते हैं डस्टबिन मगर कोई नहीं जानता इनका यूज, आप जरूर जान लीजिए

लाल और पीले रंग के भी होते हैं डस्टबिन मगर कोई नहीं जानता इनका यूज, आप जरूर जान लीजिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 30, 2026 07:53 am IST,  Updated : Jan 30, 2026 08:07 am IST

हर किसी को यह तो पता ही है कि नीला और हरा रंग के दो अलग-अलग डस्टबिन होते हैं और ये इनमें कौन सा कचरा डाला जाता है मगर शायद ही लोगों को यह पता होगा कि इनके अलावा लाल और पीले रंग के भी डस्टबिन होते हैं।

Dustbin- India TV Hindi
डस्टबिन की फोटो Image Source : PEXELS

कई बार हम लोगों के साथ ऐसा होता है कि हमें किसी विषय के बारे में आधी जानकारी ही होती है और हम उसे ही पूरी जानकारी मान लेते हैं। हम किस विषय के बारे में बात कर रहे हैं, वो आपको उदाहरण के साथ बताते हैं। हम सभी के घरों में कूड़ा-कचरा डालने के लिए डस्टबिन तो होता ही है। पहले लोग एक ही डस्टबिन में गीला और सूखा कचरा साथ में डाल देते थे मगर फिर सरकार ने लोगों को दोनों कचरा अलग-अलग डालने के लिए कहा है। लोगों को बताया गया कि नीले रंग के डस्टबिन में कौन सा कचरा डालना है और हरे रंग के डस्टबिन में कौन सा कचरा डालना है। मगर क्या आप यह जानते हैं कि इनके अलावा लाल और पीले रंग के भी डस्टबिन होते हैं।

लाल और पीले डस्टबिन किस लिए होते हैं?

अब आपको यह पता चल ही गया है कि लाल और पीले रंग के भी डस्टबिन होते हैं तो फिर अब आपको इनका यूज भी बता देते हैं। लाल रंग के जो डस्टबिन होते हैं उस में खतरनाक, दूषित या फिर बायोमेडिकल कचरे जैसे प्लास्टिक, पट्टियां और शरीर के तरल पदार्थ से सने सामान डालते हैं। वहीं पीले रंग के डस्टबिन का यूज संक्रामक कचरे, ह्यूमन एनाटोमिकल वेस्ट यानी इंसानी शरीर के कचरे और गंदे सामान जैसे ड्रेसिंग, कॉटन स्वैब और एक्सपायर्ड दवा के लिए होता है। ये दोनों अलग इसलिए यूज होते हैं ताकि खतरनाक चीजों को आसानी से अलग किया जा सके और उन्हें अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाया जा सके। अब अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि इन दोनों रंग के डस्टबिन का यूज सिर्फ अस्पताल और मेडिकल शॉप पर ही होता है तो ऐसा नहीं है। इनका यूज घर पर भी होता है। घर से खतरनाक या फिर नॉन-बायोडिग्रेडेबल चीज जैसे बैट्री, केमिकल, पेंट और कीटनाशक दवाओं के लिए लाल डस्टबिन का यूज कर सकते हैं। वहीं पीले रंग के डस्टबिन में आप बच्चों के डायपर, सैनिटरी पैड और टिश्यू डालेंगे।

हरे और नीले का भी यूज जान लीजिए

अब जिन लोगों को यह नहीं पता कि हरे और नीले रंग के डस्टबिन का यूज क्यों होता है, उन्हें इसका यूज भी बता देते हैं। हरे डस्टबिन में गीला और बायोडिग्रेडेबल कचरा डाला जाता है। वहीं नीले डस्टबिन में सूखा और रीसायकल होने वाला कचरा डाला जाता है।

(नोट: इस आर्टिकल में दी सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें-

लड़के की मेहनत पर फिर गया बुनिया! वायरल Video पूरा देख समझ जाएंगे मामला

घर से दूर रहने वाले लड़कों ने दिखाया अपना Epic Collection, देखकर हैरान होना तय है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।