A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फीते के सिरे पर प्लास्टिक क्यों लगा होता है? 99% लोग नहीं जानते होंगे इसका जवाब

फीते के सिरे पर प्लास्टिक क्यों लगा होता है? 99% लोग नहीं जानते होंगे इसका जवाब

हर इंसान जूता तो पहनता ही है। आप अगर अपने जूते के फीतों को गौर से देखेंगे तो दिखेगा कि फीते के दोनों सिरे पर प्लास्टिक लगा होता है लेकिन यह क्यों लगा होता है? आज हम आपको यही बताएंगे।

Shoelaces facts- India TV Hindi
Image Source : PEXELS फीते के सिरे पर प्लास्टिक क्यों लगा होता है?

हम हमेशा यह बात कहते हैं कि सुबह से लेकर शाम तक हम जिन-जिन चीजों का इस्तेमाल करते हैं, अगर उन्हें गौर से देखना शुरू कर दें तो फिर कई सारे सवाल हमारे दिमाग में उठेंगे भी और उन सवालों को जानकर हमें कुछ ऐसा पता चलेगा जो दूसरों को पता नहीं होगा और उस पल से पहले हम भी नहीं जानते थे। आपको पहले भी हमने ऐसे कई चीजों के बारे में बताया है जिसके बारे में आपने कभी सोचा तक नहीं था और आज भी हम यही काम करने वाले हैं। आज हम आपको कुछ ऐसा बताएंगे जो आपने पहले कभी नोटिस तक नहीं किया होगा। आइए फिर उसके बारे में बताते हैं।

जूते के फीतों पर कभी गौर किया है?

आप जूते तो पहनते ही होंगे। जब भी आप उन जूतों के फीतों को बांधते होंगे, आपने देखा होगा कि उन फीतों के अंत में यानी दोनों सिरों पर प्लास्टिक लगा होता है। अगर गौर नहीं किया होगा तो फिर यह पढ़ने के बाद तो आपके दिमाग में फीते की छवि भी आई होगी और उसके सिरे पर लगे प्लास्टिक का भी ख्याल आया होगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या आपने कभी यह पता किया है कि वो प्लास्टिक क्यों होता है और उसे क्या बोलते हैं? आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

फीते के सिरे पर क्यों होता है प्लास्टिक?

आपको बता दें कि जूते के फीतों के सिरों पर जो प्लास्टिक लगा होता है उसे एगलेट कहा जाता है। अगर आप सोच रहे हैं कि यह बस ऐसे ही होते हैं तो ऐसा नहीं है। आइए आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं। फीते के सिर पर लगे एगलेट का मेन काम फीते के धागों को बिखरने से रोकना होता है। इसके अलावा एगलेट होने के कारण फीते जूते में बने छेद के आर-पार आसानी से पहुंच जाते हैं क्योंकि एगलेट के कारण फीते का सिरा सख्त बना रहा है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

वॉश बेसिन में क्यों होता है ये छोटा सा छेद? देखा खूब होगा मगर नहीं जानते होंगे जवाब

बाथरूम तो खूब देखे होंगे मगर ऐसा नहीं देखा होगा, Video देख समझ आएगा क्यों