1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जिंदगी के दिन घटाने पर क्यों तुला है ये आदमी? आप भी देखिए इसका Video

जिंदगी के दिन घटाने पर क्यों तुला है ये आदमी? आप भी देखिए इसका Video

पटाखा जलाते एक आदमी का वीडियो अभी वायरल हो रहा है मगर आप जब उसका वीडियो देखेंगे तो अपना माथा पकड़ लेंगे कि ये कर क्या रहा है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/MEMES_BY_MAHI__ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

अभी दिवाली आने वाली है और जैसे ही कोई त्योहार आता है तो उसके पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं जो सबसे ज्यादा यूनिक होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर अब तक अपनी फीड पर न जानें कितने सारे ऐसे वीडियो देखे होंगे जो पिछली बारे के होंगे या फिर पुराने होंगे मगर लोगों की अतरंगी हरकत के कारण वायरल हो रहे होते हैं। इसके अलावा दिवाली से जुड़े मस्त मीम भी वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

लड़के ने ऐसा क्या किया?

दिवाली एक ऐसा त्योहार है जिस दिन लोगों को पटाखा फोड़ना बहुत पसंद होता है। बच्चों का तो मन ही नहीं भरता है। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक आदमी पटाखा फोड़ता हुआ नजर आ रहा है लेकिन उसने ऐसी डेरिंग की जो आपने सोचा भी नहीं होगा। उसने पटाखे को अपने दांतों से दबा लिया और फिर उसकी बत्ती में आग लगा दिया। अब इसके बाद पटाखा जलता रहा और वो आराम से एक ही जगह पर खड़ा रहा है। इसे पटाखा जलाना कम और खुद की जिंदगी के दिन कम करना ही कहेंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर memes_by_mahi__ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में सबसे ऊपर लिखा है, 'है कोई टक्कर में?' आपने अभी जो वीडियो देखा वो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर अब दिवाली आने वाली है और लड़के की हरकत खतरनाक है इसलिए वीडियो वायरल हो गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लो भाई यहां तो ट्रेन ही जाम में फंस गई, वायरल Video देख आपका भी घूम जाएगा दिमाग

ये है Gen-Z जनरेशन की बहू! सास-बहू ने बनाया मजेदार Video जिसे देख आ जाएगी हंसी