स्कूल के दिनों में बच्चों के पास अपने दोस्तों को फ्लेक्स करने के लिए ज्यादा चीजें तो होती नहीं है तो वो चाहते हैं कि उनके पास यूनिक लंच बॉक्स, पानी की बोतल और साथ में एक गजब का ज्योमेट्री बॉक्स होना चाहिए ताकि वो अपने दोस्तों को बड़ी ही खुशी के साथ वो दिखा सके। लड़कों को तो यूनिक और महंगा ज्योमेट्री बॉक्स रखने में अलग ही खुशी मिलती है। आपको भी शायद अपने बचपन के दिन अब तक याद आ गए होंगे। अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि हमने अचानक ज्योमेट्रो बॉक्स की चर्चा क्यों शुरू की तो आपको बता दें कि उसी बॉक्स में मिलने वाली एक ऐसी चीज के बारे में बताने वाले हैं जो आपको नहीं पता होगा।
ज्योमेट्री बॉक्स में होते हैं अलग-अलग आइटम
हर ज्योमेट्री बॉक्स में, जब हम उसे खरीदते हैं तब, उसमें कुछ कॉमन आइटम रहते ही हैं। इसमें से एक स्केल यानी रूलर होता है जिससे हम लोग लाइन खींचते हैं। इसके अलावा एक प्रोटेक्टर होता है जिसे कई लोग चांद भी कहते हैं और ये 0 से 180 डिग्री तक मार्क करने के काम आता है। सबसे ज्यादा यूज होने वाला आइटम कम्पास भी होता है। इसके अलावा उसमें सेट स्क्वायर भी होता है जो 60 डिग्री और 45 डिग्री के दो होते हैं। लेकिन इनके अलावा उसी ज्योमेट्री बॉक्स में एक आइटम ऐसा भी होता है जिसका कई लोगों को नाम तक नहीं पता होता है और यूज भी नहीं किया होता है। आज हम उसी के बारे में बताते हैं।
कौन सा और क्यों होता है ये आइटम?
आपको याद हो तो ज्योमेट्री बॉक्स में कंपास जैसा दिखने वाला ही एक और आइटम होता है जो V शेप में होता है मगर उसका यूज कभी नहीं किया होगा। आज हम आपको उसके बारे में ही बताने वाले हैं। ज्योमेट्री बॉक्स में मिलने वाला वो V शेप का उपकरण 'डिवाइडर' होता है। इसके दोनों सिरों पर नुकीली नोक होती है और जरूरत के हिसाब से इन्हें एडजस्ट किया जा सकता है। इसका डिज़ाइन कंपास से थोड़ा अलग होता है क्योंकि कंपास के एक सिरे पर पेंसिल लगाने की जगह होती है लेकिन डिवाइडर के दोनों सिरों पर नुकीली नोक होती है। आइए अब इसका यूज बताते हैं। इसका इस्तेमाल लंबाई को मापने या उनकी तुलना करने के लिए किया जाता है। मतलब दो प्वाइंट की दूरी को मापने के लिए या उनकी तुलना करने के लिए इस डिवाइडर को दिया जाता है।
Image Source : PexelsV शेप वाले इस उपकरण को डिवाइडर कहते हैं और यह दूरी मापने के लिए होता है।
नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट पर आधारित है और इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Viral Video: सड़क पर ही बुजुर्ग को पीटने लगी खूबसूरत मॉडल, गुस्सा देखकर हैरान हुए लोग
LPG सिलेंडर की अफवाह साइबर ठगों का बुना हुआ झांसा है, दिल्ली पुलिस ने पोस्ट के जरिए लोगों को किया सावधान