1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: मगरमच्छ से बचा तो शेरों ने घेरा, फिर लकड़बग्घों ने दौड़ाया, तीन बार मौत के मुंह से बचकर निकला जंगली सुअर

Video: मगरमच्छ से बचा तो शेरों ने घेरा, फिर लकड़बग्घों ने दौड़ाया, तीन बार मौत के मुंह से बचकर निकला जंगली सुअर

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो रोमांच से भरपूर है। यह वीडियो हमें सिखाता है कि जीवन में हमें कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। अगर हम हार मान लेते हैं तो निश्चित तौर पर हमारी हार को कोई नहीं रोक सकता।

जंगली सुअर तीन बार मौत के मुंह से बचकर निकला- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA जंगली सुअर तीन बार मौत के मुंह से बचकर निकला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जंगली सुअर अपनी जान बचाने के लिए जो जद्दोजहद करता है, वह देख यह कहा जा सकता है कि शायद उसके लिए वह दिन जीवन का सबसे खराब दिन था। वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले जंगली सुअर पर एक मगरमच्छ हमला करता है। जब  वह वहां से बचकर निकलता है तब उसे शेरों का एक झुंड घेर लेता है। जैसे-तैसे वह अपनी जान बचाकर वहां से निकलने में कामयाब होते हैं लेकिन इतने में वह जंगल में लकड़बग्घों से घिर जाता है। इतना सब कुछ होने के बाद वह जंगली सुअर न सिर्फ मगरमच्छ के जबड़ों से बच निकलता है, बल्कि शेरों और लकड़बग्घों के हमलों को भी चकमा देकर अपनी जान बचाता है। 

दिन में पहली बार हुआ मौत से सामना 

वीडियो के शुरुआत में आप देख सकते हैं कि एक जंगली सुअर तालाब किनारे पानी पीने के लिए खड़ा है। तभी एक मगरमच्छ अचानक पानी से बाहर निकलता है और उस पर हमला कर देता है। मगरमच्छ उस जंगली सुअर को अपने शक्तिशाली जबड़ों से पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन सुअर खतरे को देखते ही बहुत ही फुर्ती में मगरमच्छ से बचकर निकल लेता है। यह पहला मौका था जब सुअर ने मौत को मात देकर अपनी जिंदगी बचाई थी।

शेरों ने सुअर को घेरा

जब वह इस मुसीबत से निकलकर भागता है, तब उसे लगा होगा कि अब वह सुरक्षित है, लेकिन उसकी मुसीबतें यहां भी खत्म नहीं हुई थी। जंगल के खुले मैदान में दौड़ते हुए सुअर को एक शेरों के झुंड ने देख लिया। उन्होंने तुरंत उसका पीछा शुरू कर दिया। जब सुअर को एक बार फिर से अपनी जान का खतरा महसूस होता है तब वह फिर अपना जीवन बचाने की जद्दोजहद करते दिखता है। वीडियो में सुअर को अपनी पूरी ताकत से भागते हुए देखा जा सकता है, जबकि शेर उसके पीछे-पीछे तेजी से उसकी तरफ बढ़ रहे थे। लेकिन सुअर ने हार नहीं मानी और वह अपनी जान बचाने के लिए लगातार दौड़ता रहा और आखिरकार शेरों को चकमा देकर वह एक घने इलाके में छिप गया।

शेरों से बचने के बाद लकड़बग्घों ने लखेदा

शेरों से बचने के बाद सुअर को अभी राहत भी नहीं मिली थी कि एक लकड़बग्घों का समूह उस पर टूट पड़ा। उन्होंने सुअर को चारों ओर से घेर लिया और उस पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन इस बार भी सुअर ने हिम्मत नहीं हारी। वह अपनी तेज रफ्तार और चतुराई से लकड़बग्घों को चकमा देने में सफल रहा और आखिरकार सुरक्षित स्थान पर पहुंच गया।

लोगों ने की सुअर की हिम्मत को सलाम

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @vidsthatgohard नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 1 करोड़ 80 लाख लोगों ने देखा और करीब 3 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। एक यूजर ने लिखा, "यह जंगली सुअर तो सच्चा योद्धा है! तीन-तीन बार मौत को मात दे दी।" वहीं, एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "प्रकृति का यह खेल देखकर रोंगटे खड़े हो गए। सुअर की हिम्मत को सलाम!" यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार शेयर कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बैल हूं, बैलबुद्धि नहीं! टंकी का नल खोलकर पानी पीते नजर आए नंदी महाराज

चलती का नाम गाड़ी, जुगाड़ की मेहरबानी पर दौड़ रहे ऑटो का Video हुआ वायरल