1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने वाला यह वॉलपेपर याद है आपको? जानिए कहां है यह जगह और अब दिखती कैसी है

कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने वाला यह वॉलपेपर याद है आपको? जानिए कहां है यह जगह और अब दिखती कैसी है

Windows XP ऑपरेटिंग सिस्टम पर दिखने वाले वॉलपेपर की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसे लेकर कई जानकारी साझा की गई है।

Windows XP ऑपरेटिंग सिस्टम पर इस्तेमाल होने वाला वॉलपेपर- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA Windows XP ऑपरेटिंग सिस्टम पर इस्तेमाल होने वाला वॉलपेपर

अगर आपने साल 2000 के वक्त कंप्यूटर चलाया हो, तो आपको याद होगा, उस कंप्यूटर के वॉलपेपर पर एक खुले मैदान की तस्वीर हुआ करती थी। इस तस्वीर में नीला आसमान, सफेद बादल और हरे घास का मैदान नजर आता था। इस वॉलपेपर को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी अपने Windows XP ऑपरेटिंग सिस्टम पर इस्तेमाल करती थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर यह तस्वीर है कहां की और अब ये जगह कैसी दिखती है? 

कहां की है ये तस्वीर

इस वॉलपेपर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी रोचक जानकारी वायरल हो रही है। जिसमें बताया गया है कि ये तस्वीर कैलिफोर्निया के सोनोमा काउंटी की है। जिसे साल 1996 में चार्ल्स ओ रियर नाम के एक फोटोग्राफर ने खींची थी। चार्ल्स को यह खूबसूरत नजारा हाइवे 12 के पास दिखा था। उस वक्त बारिश की वजह से वहां शानदार हरियाली दिख रही थी। जब चार्ल्स ने यह फोटो खींची थी तब वे उस वक्त 25 साल के थे और नेशनल जियोग्राफिक में काम करते थे।

किसने खींची थी ये तस्वीर

इस तस्वीर को खींचने के बाद चार्ल्स ने उसे कॉर्बिस नाम के एक प्लेटफॉर्म पर अपनी इस फोटो को डिजिटाइज किया और उसके लिए लाइसेंस हासिल किया। ऐसा करने वाले चार्ल्स दुनिया के चुनिंदा फोटोग्राफरों में से एक थे। उस दौरान कॉर्बिस के मालिक माइक्रोसॉफ्ट के चीफ एग्जिक्यूटिव बिल गेट्स ही थे। जब उन्होंने यह तस्वीर देखी तो उन्हें यह तस्वीर पसंद आ गई और बिल गेट्स ने इस तस्वीर को चार्ल्स को पासे देकर अपनी कंपनी के लिए खरीद लिया। 

अब कैसी दिखती है वो जगह

हाल में इस तस्वीर को इंस्टाग्राम अकाउंट @insidehistory नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे देख लोगों को गुजरा जमाना याद आ गया। इस पोस्ट में यह भी बताया गया है कि साल 2025 में अब वह जगह वैसी नहीं दिखती जैसी उस तस्वीर में दिखती थी। ये जगह अब पेड़-पौधों से ढक चुकी है। 

ये भी पढ़ें:

CISF की गाड़ी को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे देश के जवान, भीषण हादसे का Video आया सामने

करोड़ों की कार के सामने सेल्फी ले रहा था गरीब, लड़के ने बैठाकर कराई सैर, वायरल Video को आनंद महिंद्र ने किया पोस्ट