Video: ट्रेन में इलेक्ट्रिक केतली से मैगी बना रही थी महिला, रेलवे ने दी सख्त चेतावनी; जरूर देखें ये वायरल पोस्ट
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें महिला को ट्रेन के अंदर इलेक्ट्रिक केतली से मैगी बनाते हुए देखा गया। इस वीडियो पर रेलवे कड़ी चेतावनी जारी की है।
Viral Video: भारतीय रेलवे की एक ट्रेन के एसी कोच में एक महिला द्वारा मैगी पकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही मध्य रेलवे ने कड़ी सुरक्षा सलाह जारी की है। क्लिप में एक महिला इलेक्ट्रिक केतली में मैगी बनाते हुए दिखाई दे रही है, जिसे उसने कोच के पावर सॉकेट में लगाया था। बता दें कि, ये प्लग या सॉकेट केवल मोबाइल चार्ज करने के लिए होते हैं, फिर भी महिला ने अपनी यात्रा के दौरान खाना बनाने के लिए इस कनेक्शन का इस्तेमाल किया। वीडियो पर मध्य रेलवे ने कड़ी चेतावनी जारी की और पुष्टि की कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है।
वायरल वीडियो पर रेलवे की चेतावनी
इस वीडियो को एक्स पर @WokePandemic नामक हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है। रेलवे ने अपने बयान में कहा कि, 'चैनल और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा रही है। ट्रेनों के अंदर इलेक्ट्रॉनिक केतली का उपयोग करना सख्त वर्जित है। यह असुरक्षित, अवैध और दंडनीय अपराध है। इससे आग लगने की घटना हो सकती है और अन्य यात्रियों के लिए भी यह विनाशकारी हो सकता है। इससे ट्रेन में बिजली की आपूर्ति बाधित हो सकती है और एसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक पोर्ट में खराबी आ सकती है। यात्रियों को ऐसे किसी भी खतरनाक व्यवहार से बचने की सलाह दी जाती है। अगर वे ऐसी किसी भी गतिविधि को नोटिस करते हैं, तो उनसे अनुरोध है कि वे सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दें।'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस पोस्ट को X पर 65 हज़ार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जिससे यात्रियों की जिम्मेदारी और रेलवे की सतर्कता पर व्यापक बहस छिड़ गई है। एक यूज़र ने टिप्पणी की, 'यह ज़रूरी है कि सभी यात्री समझें कि यह कोई हैकिंग नहीं, बल्कि एक गंभीर सुरक्षा खतरा है। उम्मीद है कि यह दूसरों के लिए एक कड़ी चेतावनी होगी कि वे कंटेंट के लिए ऐसे ख़तरनाक स्टंट न करें। जनता की सुरक्षा हमेशा सर्वोपरि होनी चाहिए।' दूसरे यूजर ने सवाल किया, 'कोच अटेंडेंट क्या कर रहा था? अगर उन्होंने उसकी बात नहीं मानी, तो उसे उन्हें ऐसा करने से रोकना चाहिए था और मामले को आगे बढ़ाना चाहिए था।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'सिर्फ बयानबाजी से काम नहीं चलेगा। या तो आप हमें उन उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई के बारे में बताएं, वरना ऐसी सलाह की कोई ज़रूरत नहीं है।' एक और ने टिप्पणी की, 'हर कोई जानना चाहता है कि क्या कार्रवाई की गई है।' एक यूजर ने निराशा व्यक्त करते हुए लिखा, 'ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई बेहद ज़रूरी है। रील बनाना और दिखावा करना सुरक्षा के लिए ख़तरा और बेहद परेशानी बन गया है।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
तेजस फाइटर जेट की टंकी कितने लीटर में फुल होती है, जवाब सुनकर यकीन नहीं होगा
