1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलती कार के बोनट पर महिला ने किया Aura Farming डांस चैलेंज, Video सोशल मीडिया पर वायरल

चलती कार के बोनट पर महिला ने किया Aura Farming डांस चैलेंज, Video सोशल मीडिया पर वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो चलती कार के बोनट पर खड़े हो कर डांस कर रही है। वीडियो के देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

Mercedes, Car's Bonnet dance, Aura Farming Dance, Navi Mumbai- India TV Hindi
Image Source : INDTAGRAM/@NAZMEEN.SULDE महिला ने चलती कार के बोनट पर किया डांस

आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो खूब वायरल हुआ और अभी भी हो रहा है। वो चलती नाव पर सबसे आगे खड़े होकर डांस कर रहा है। वो बच्चा सिर्फ 11 साल का है और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर लोग उसे 'ऑरा फार्मर' के नाम से बुलाते हैं और डांस को लोग 'ऑरा फार्मिंग' कहते हैं। वो बच्चा कुछ ही दिनों में खूब फेमस हो गया। उसका वीडियो भी खूब छाया। अब एक महिला ने उसी डांस स्टेप को कॉपी करते हुए एक वीडियो बनाया जो वायरल हो गया।

महिला ने कार के बोनट पर किया डांस

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला मर्सिडीज कार के बोनट पर खड़ी है और वो वहां पर डांस कर रही है। इस दौरान कर चल रही है। वीडियो में दिखता है कि वो ऑरा फॉर्मर बॉय के डांस स्टेप को कॉपी कर रही है जिसे लोग ऑरा फार्मिगं ड़ांस कहते हैं। वैसे तो कार धीमी रफ्तार में ही चल रही है मगर इस तरह का स्टंट करना जान के लिए बहुत ही खतरनाक है। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट्स की बौछार लगा दी मगर पहले आप एक बार वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर nazmeen.sulde नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और इसे एक नया ट्रेंड बताया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 61 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चालान भरने के लिए तैयार हो जाओ। दूसरे यूजर ने लिखा- मुबारक हो, इस शानदार आइडिया के लिए आपकी लाइफ में मुंबई ट्रैफिक पुलिस की एंट्री होगी। तीसरे यूजर ने लिखा- चालान भारी होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा बहुत अच्छा काम किए हो, आपको तो अवार्ड मिलना चाहिए। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि इस महिला का चालान कट गया है मगर इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अस्पताल में भर्ती बंदे ने दिमाग का क्या गजब इस्तेमाल किया है, Video सोशल मीडिया पर वायरल

पुरुष समाज यही सब देखकर सदमे में है, वायरल हो रहे Video को देख लोगों ने भी किया रिएक्ट