A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला को तुरंत ही मिल गया उसके किए का फल, Video देख लोगों ने किए खूब कमेंट्स

महिला को तुरंत ही मिल गया उसके किए का फल, Video देख लोगों ने किए खूब कमेंट्स

लोगों को अपने किए का फल मिलता है, यह तो सुना होगा मगर इतनी जल्दी फल मिल जाता है, यह नहीं देखा होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई सारी इमारतों में CCTV कैमरे लगाए जाते हैं। कई जगहों पर बाहर मेन गेट पर कैमरा होता है तो वहीं कई इमारतों में यह कैमरे अंदर भी लगे हुए हैं और इन्हीं कैमरों में कभी-कभी कुछ ऐसा कैद हो जाता है जो वायरल कंटेंट बन जाता है। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जो कैमरे में कैद हुए होंगे और उसमें कुछ ऐसा दिखा होगा जो लोगों का ध्यान खींचने लायक होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कैमरे में कैद हुआ था। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया?

महिला के साथ क्या हुआ?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला इमारत के अंदर घुसती है। वहीं सीढ़ी के पास में एक बिल्ली बैठी हुई थी। वो महिला बिल्ली के पास से गुजरते हुए उसे एक लात मार देती है और आगे बढ़ जाती है। जब महिला सीढ़ी चढ़ रही होती है तो अचानक पैर सीढ़ी पर टकराने के कारण महिला वहीं गिर जाती है। इसमें महिला के पैर में जोर से चोट लगती है और वो वहीं पर बैठ जाती है। बिल्ली को लात मारने के तुरंत बाद उसे उसके किए का फल मिल गया और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखे के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बिल्ली की रास्ता काटने चली थी। दूसरे यूजर ने लिखा- इसके साथ और बुरा होना चाहिए था। तीसरे यूजर ने लिखा- ध्यान से देखो, ये वही पैर है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इंस्टैंट कर्मा, ये इसी लायक थी।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये रेलवे प्लेटफॉर्म है या फिर रील का अड्डा? वायरल Video जरा आप भी देखिए

इन लोगों को मौत से भी डर नहीं लगता क्या? हरकत देख गुस्सा आना तय है