1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पूरे चोर समाज में डर का माहौल है! महिला ने बाइक में लगाया जुगाड़, Video वायरल

पूरे चोर समाज में डर का माहौल है! महिला ने बाइक में लगाया जुगाड़, Video वायरल

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक अलग तरह का जुगाड़ देखने को मिला जो बाइक्स के लिए है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में कैसा जुगाड़ दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@HASNAZARURIHAI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इंडिया के लोग कैसे-कैसे जुगाड़ कर सकते हैं, यह जानने का सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया ही है। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि हर दिन जुगाड़ का कोई न कोई वीडियो वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है। कोई कपड़ों को प्रेस करने के लिए जुगाड़ करता है तो कोई रोटी और पूड़ी बेलने के लिए जुगाड़ का दिमाग लगाता है। कोई नाव के लिए जुगाड़ वाला दिमाग लगाता है तो कोई कहीं और जुगाड़ करता है और यह सब जुगाड़ सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला बाइक के क्लच को दबाती है और उसमें एक कड़ा लगा देती है। बाइक के हैंडल और क्लच को उस कड़े में फंसाती है और फिर उसमें एक ताला लगा देती है। अब महिला ऐसा इसलिए करती है ताकि कोई बाइक को जुगाड़ से चालू कर भी ले तो क्लच को लॉक करने से कहीं नहीं ले जा पाएगा। अब यह जुगाड़ कितनी सफल होगा यह तो नहीं पता मगर वीडियो में गजब का जुगाड़ है इसलिए ये वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पूरे चोर समाज में डर का माहौल है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 30 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बा लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- माइंड यूज ऑफ द ईयर। दूसरे यूजर ने लिखा- पाकिस्तान में इस टेक्निक का यूज होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- कमाल का आइडिया है। चौथे यूजर ने लिखा- इतने तेज दिमाग वाले लोग कहां से आते हैं। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अब तो रेलवे वाले भी जुगाड़ पर आ गए हैं, टॉयलेट का दरवाजा देख आप भी माथा पकड़ लेंगे

इस दिवाली कुछ तेल बचाएं! भाई ने लोगों से किया एक अनुरोध मगर Video के अंत में आया ट्विस्ट