1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वर्क फ्रॉम होम के बजाय ऑफिस से काम करना क्यों बेहतर है, मजे-मजे में महिला ने बता डालीं सही वजहें; Video

वर्क फ्रॉम होम के बजाय ऑफिस से काम करना क्यों बेहतर है, मजे-मजे में महिला ने बता डालीं सही वजहें; Video

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला ने वर्क फ्रॉम होम के बजाय ऑफिस से काम करने को बेहतर बताया है।

WHF vs WFO, Work From his office is better than work from home, work from home, work from office, vi- India TV Hindi
Image Source : IG/@HONEYYAAAR महिला का वीडियो वायरल।

कोविड महामारी के बाद वर्क फ्रॉम होम (WFH) कई लोगों के लिए आराम और सुविधा का पर्याय बन गया था। लेकिन अब एक महिला का मजेदार और सच्चाई भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने साफ बता दिया कि घर से काम करना उतना आसान और आरामदायक नहीं है जितना लोग समझते हैं। बल्कि ऑफिस जाकर काम करना कई मायनों में बेहतर साबित होता है। मजे-मजे में बनाए गए ​इस वीडियो में महिला ने वर्क फ्रॉम होम की सच्चाई बता डाली है जिसे यूजर्स काफी हद तक सही मान रहे हैं। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @honeyyaaar नामक हैंडल से शेयर किया गया है। महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए उस पर "घर से काम करने की वास्तविकता" लिखा। अपनी दिनचर्या के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'घर से काम करना... कहीं जाने का कोई सवाल ही नहीं। जब मन करे, तब सोचते हो, अरे यार! घर से काम करते हुए तो और भी ज्यादा काम करना पड़ेगा! उठते ही लैपटॉप लेकर बैठ जाते हो। बैठकों की गहमागहमी में खाने का कोई निश्चित समय नहीं होता।' उन्होंने आगे बताया कि जब मीटिंग्स और काम से संबंधित जिम्मेदारियां दिन भर हावी हो जाती हैं, तो रोजमर्रा की बुनियादी गतिविधियों को संभालना भी मुश्किल हो जाता है। 

शरीर को भी मिलता है सुकून

वे बोलीं कि, 'नहाने का समय भी शाम को ही मिलता है। अजीबोगरीब मुद्राओं में लेटकर काम करने से मुझे कमर में लगातार दर्द रहता है। फिर भी, कोई मेरे काम को गंभीरता से नहीं लेता!इससे बेहतर तो ऑफिस जाना है—थोड़ी-थोड़ी देर में ब्रेक लेना, एक घंटे का लंच ब्रेक लेना, दोस्तों से गपशप करना और वापस आना। काम खत्म होते ही लैपटॉप बंद कर देना। यहाँ तो बिस्तर ही ऑफिस बन गया है!'  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'हां, मैं आपसे सहमत हूं।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह बिल्कुल सच है।'

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'हाहा, मैं आपसे सहमत।'

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'बिल्कुल सच।'

गौरतलब है कि, इससे पहले भी एक महिला ने अपने वीडियो में मजेदार अंदाज में वर्क फ्रॉम होम की चुनौतियां बताई थीं। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

'काम पर सबसे बड़ा प्रेशर आपका मैनेजर नहीं होता...' शख्स ने कैसे बदली बॉस को ऑनलाइन देख अलर्ट होने की आदत; Video