1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पेरिस में बाहर जाने से पहले महिला ने ज्वैलरी और फोन को टेप से बांधा, जेबकतरों से बचने का नायाब तरीका Viral

पेरिस में बाहर जाने से पहले महिला ने ज्वैलरी और फोन को टेप से बांधा, जेबकतरों से बचने का नायाब तरीका Viral

सोशल मीडिया पर एक टूरिस्ट महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला ने बताया कि पेरिस में बाहर जाने से पहले उसने कीमती सामान को टेप से बांधना पड़ता है।

Paris Tourist Video, Paris Viral Video, Aaj Ka Viral Video, Paris, Viral Video - India TV Hindi
Image Source : IG/@VICTORIAS.WAY_ महिला टूरिस्ट का वीडियो वायरल।

फ्रांस की राजधानी पेरिस पर्यटकों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, लेकिन जेबकतरों का डर भी वहां आम है। एक अमेरिकी महिला ने जेबकतरों से बचने का अनोखा तरीका अपनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। विक्टोरियाज़ नाम की इस ट्रैवल क्रिएटर ने बाहर निकलने से पहले अपनी ज्वैलरी, बैग और फोन को ब्राउन पैकिंग टेप से बांध लिया। ट्रैवल क्रिएटर का जेबकतरों ये बचने का ये तरीका बताता है कि, पेरिस जैसी ओवररेटेड जगहों पर भी जेबकतरों की समस्या कॉमन है। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो हुआ वायरल 

इंस्टाग्राम पर वीडियो में शेयर करते हुए विक्टोरियाज़ ने कैप्शन में लिखा, "दु:ख की बात है कि ऐसा करना जरूरी है, लेकिन खूबसूरत पेरिस में जेबकतरों से खुद को बचाना बेहतर है।" वीडियो में महिला को अपने कीमती सामान, जैसे कि चेन, कंगन, झुमके और अंगूठी को टेप से सुरक्षित करते हुए देखा जा सकता है। वह अपने क्रॉस-बॉडी बैग को भी अपने शरीर से टेप से चिपकाती है, धूप के चश्मे के चारों ओर टेप लपेटती है और बाहर निकलने से पहले अपने फोन को भी अपने हाथ से टेप से बांध लेती है। वीडियो पर एक टेक्स्ट ओवरले में लिखा है, "पेरिस में मैंने सबसे पहले यही किया।" हालांकि वीडियो बनाने वाली ने चोरी से जुड़े किसी व्यक्तिगत अनुभव का जिक्र नहीं किया, लेकिन वीडियो में यह सुझाव दिया गया है कि वह शहर में घूमते समय जेबकतरों के खतरे को कम करने के लिए ये सावधानियां बरतती है। 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @victorias.way_ नामक हैंडल से शेयर किया गया है, और ये वहीं से लिया गया है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं, जिसमें कई दर्शकों ने अपने यात्रा अनुभव और विचार साझा किए। एक यूजर ने लिखा कि, 'आपको यह ब्राजील में करना चाहिए।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'आपकी चप्पलें, महोदया... आप उन्हें भूल गई हैं। हो सकता है आपको नंगे पैर ही अपने होटल वापस जाना पड़े।'

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'वाह... इस तरह के वीडियो दिल दहला देने वाले होते हैं।'

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'जब आप सब कुछ घर पर ही छोड़ सकते हैं तो जीवन को क्यों जटिल बनाएं? इससे पैकिंग टेप की बचत होती है और पर्यावरण के लिए भी बेहतर है। इससे झंझट भी कम हो जाता है।'

पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'बेंगलुरु आइए, आपको यह सब करने की आवश्यकता नहीं है।'

छठे यूजर ने लिखा कि, 'यह हास्यास्पद है।'

एक यूजर ने लिखा कि, 'मैं पेरिस में हर बार अपनी ज्वेलरी और घड़ी पहनता हूं और मुझे कभी कोई समस्या नहीं हुई। यह किसी भी अन्य यूरोपीय शहर की तरह ही है। आपको बस अपनी समझदारी का इस्तेमाल करना होगा।'

गौरतलब है कि, इससे पहले एक भारतीय ने पेरिस जाने वाले लोगों को सलाह दी थी। वह वीडियो काफी वायरल हुआ था। 

 डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
'बदबू, मकड़ी के जाले और जेबकतरे...' भारतीय महिला ने बताई पेरिस के एफिल टॉवर की असलियत, Video Viral