1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आओ सखी चुगली करें! गप मारने में ऐसे मगन हुई महिला कि सिर पर रखा बोझ उतरना भूल गई, Video पर लोगों ने खूब लिए चटकारे

आओ सखी चुगली करें! गप मारने में ऐसे मगन हुई महिला कि सिर पर रखा बोझ उतरना भूल गई, Video पर लोगों ने खूब लिए चटकारे

सोशल मीडिया पर दो सखियों का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे दोनों एक दूसरे से काफी देर तक बातें करते हुए नजर आ रही हैं। उनमें से एक के सिर पर तो बोझा भी रखा है लेकिन वे गप मारने में इतनी मशगूल हैं कि उस महिला को अपने सिर पर रखे बोझ को उतारने का भी ख्याल नहीं रहा।

एक-दूसरे से बात करती महिलाएं- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA एक-दूसरे से बात करती महिलाएं

कहा जाता है कि अगर दो महिलाएं जहां मिल जाएं और वहां वे बातें ना करें, ये हो ही नहीं सकता। हाल में ऐसी ही महिलाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक-दूसरे से बात करती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो देखने से पता चलता है कि इन दोनों महिलाओं के बीच काफी गहन चर्चा हो रही है। चाहे वह मोहल्ले की खोज-खबर हो या फिर किसी की चुगली करनी हो। जो भी मसला हो वह काफी मसालेदार है। तभी उन्हें अपनी गपशप के अलावा किसी चीज की कुछ खबर नहीं है।

सिर पर बोझ रखे सहेलियां करती रहीं चुगली

वायरल हो रहा यह वीडियो हरियाणा का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भैंस खूंटे से बंधी हुई नजर आ रही है। वहीं, पास में बैठी दोनों महिलाएं आपस में गपशप करने में इस कदर खोई हुईं हैं कि उनमें से एक अपने सिर पर रखा बोझ उतारना ही भूल गई। महिला के सिर पर बड़ी सी तगाड़ी रखी हुई है। जिसमें गोबर भरा हुआ है। महिला के सिर पर रखे बोझ को उसने अपने हाथों से पकड़ा भी नहीं है और वह बड़ी ही मजे से अपनी सखी से बात कर रही है। महिला को अपनी सखी से काफी देर तक सिर पर बोझा लिए बात करते देखा गया। वीडियो में दि रही महिला के बैलेंस बनाने की कला की दात देनी पड़ेगी जो उसने काफी देर तक बोझ अपने सिर पर बिना हाथों से पकड़े रखा।

वीडियो पर लोगों ने बरसाया अपना प्यार

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @APillania नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- हरियाणा के गांव की ये भी एक अलग पहचान है। वीडियो को शेयर किए जाने के बाद इसे अब तक 60 हजार लोगों ने देखा और 1600 लोगों ने लाइक किया है। वहीं, इस वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां एक यूजर ने लिखा- हरियाणा ये दिखा रहा है कि आप जिस काम से प्यार करते है वो का आपको बोझ नहीं लगता। दूसरे ने लिखा- ताई चुगली कर रही हैं। तीसरे ने लिखा- औरतों की कुछ खास पहचानो में से ये भी है।

ये भी पढ़ें:

अपनी मरी हुई मां के साथ ऐसी हरकत कौन करता है, लड़की का यह Video देख भड़के लोग

प्यारी समझ गई! बेटी ने पापा से किया ऐसा सवाल, जवाब सुन शर्म से हो गई लाल