A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन आंटियों ने 'डोसा की आरती' ही बना डाली, इतना वायरल हुआ Video कि ये बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हुई फैन

इन आंटियों ने 'डोसा की आरती' ही बना डाली, इतना वायरल हुआ Video कि ये बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हुई फैन

Dosa Aarti Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो आंटियों को डोसा की आरती गाते हुए देखा गया। इस वीडियो को एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी शेयर किया है।

dosa aarti video, dosa chalisa video,  womens singh dosa aarti- India TV Hindi
Image Source : IG/@TELUSAMANASAA डोसे पर गाना गातीं महिलाएं।

Dosa Aarti Video Viral: आपने सोशल मीडिया पर लोगों को उनके पसंदीदा खाने पर तरह-तरह से प्रतिक्रिया देते हुए देखा होगा। कई बार लोग अपने फेवरेट फूड को खाने या परोसने के लिए अनोखे से अनोखा तरीका ढूंढ़कर लाते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। इस बार दो आंटियों ने मिलकर डोसा पर ऐसा वायरल सॉन्ग बना दिया कि इसे ट्रेंडिंग सॉन्ग बनने में तनिक भी देर नहीं लगी। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने इतनी फनी रील्स बनाईं कि बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी इस पर रील बनाने से खुद को रोक नहीं पाईं।  

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

सोशल मीडिया ​पर जिन आंटियों का वीडियो वायरल हो रहा है उसे @telusamanasaa नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में दो महिलाएं किचन में खड़ी डोसा बनाती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वे डोसा बनाते समय उसे बनाने की विधि को अपनी भाषा में गाते हुए दिखाई दे रही हैं। महिलाओं के डोसा बनाने का स्टाइल उनके गाने से इस कदर मैच कर रहा रहा था कि सोशल मीडिया यूजर्स को लगा कि ये सॉन्ग डोसे की आरती है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को इंटरनेट पर लाखों यूजर्स ने लाइक किया है। इस वीडियो पर यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'डोसा चालीसा।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'ये गाना एक लत है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'कितना सुंदर और मजेदार! मैं इसे बार-बार सुन रहा हूं, जबकि मैं यह भाषा न तो बोलता हूँ और न ही समझता हूं।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'एंथम का पाप।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'ये डोसे की चालीसा है मैं इडली अष्टकम भी सुनना चाहूंगा।'  

मृणाल ठाकुर ने भी बनाई रील 

दोनों महिलाओं की इस किए​टिविटी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने भी रील बनाई है। वीडियो में मृणाल पूछती हैं- 'आज खाने में क्या है ?' तभी उनकी साथी डोसा पर बने इस गाने को बजा देती है। 

ये सुनने के बाद वहां मौजूद सभी हंस पड़ते हैं। मृणाल के वीडियो को शेयर कर महिलाओं ने लिखा कि, 'हमारे वीडियो को मृणाल ठाकुर ने शेयर किया।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
Video: लंदन में छा गई कोलकाता की झालमुड़ी ! ब्रिटिश शेफ ने भारत में रहकर सीखी रेसिपी और अब विदेशों में चखा रहे इसका स्वाद 

Video: दुल्हन के सामने दूल्हे ने किया ऐसा खतरनाक डांस, देखकर यूजर्स बोले-'मौत आए लेकिन ऐसा कॉन्फिडेंस ना आए'