1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूटी चलाते समय ऑटो से टकराकर गिर गईं ये दीदी, Viral Video पर यूजर्स के बीच छिड़ी बहस, बताइए किसकी है गलती ?

स्कूटी चलाते समय ऑटो से टकराकर गिर गईं ये दीदी, Viral Video पर यूजर्स के बीच छिड़ी बहस, बताइए किसकी है गलती ?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें स्कूटी चलाते समय एक लड़की ऑटो से टकराकर गिर गई। इस घटना के वायरल वीडियो पर यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई जिस पर लोगों ने बताया कि किसकी गलती है।

Women fallen from scooty, scooty rider women video- India TV Hindi
Image Source : X/@SHARMA_K_DEEPAK स्कूटी चलाते समय गिरी लड़की।

Viral Video: स्कूटी चलाते समय लड़कियों के गिरने या हादसे के कई वायरल वीडियो आपने देखे होंगे जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं जिनमें कभी लड़कियां नाले में गिरती दिखती हैं तो कभी ट्रैफिक पुलिस को टक्कर मारते दिखती हैं। ऐसे वीडियोज को देखने के बाद यूजर्स भी इन पर जमकर मौज लेते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसको देखने के बाद यूजर्स के बीच इस बात पर बहस छिड़ी हुई है कि यहां पर किसकी गलती है। वीडियो देखने वाले यूजर्स ने इस पर अपने—अपने आधार पर अलग—अलग राय दी है। 

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो 

एक्स पर वायरल होने वाले इस वीडियो को एक्स पर @sharma_k_deepak नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक लड़की स्कूटी पर चली आ रही है। उसके ठीक पीछे एक कार चल रही है जिसमें बैठे युवक उसकी ड्राइविंग का वीडियो बना रहे हैं। गाड़ी जैसे ही आगे बढ़ती है तो लड़की ऑटो से टकराकर गिर जाती है और फिर बहस करने लगती है। ये देख कार में बैठे लोग पूछने लगते हैं कि किसकी गलती है। वीडियो को अब तक एक्स पर लाखों व्यूज मिले हैं। इस वीडियो पर यूजर्स की मिली—जुली प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। 


  

यूजर्स के रिएक्शन

इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'शायद धीमी गति के कारण... और वह सामने से ऑटो को देखकर चौंक गई।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'वीडियो बनाने वाले को इतना यकीन था कि कुछ होने वाला है पापा की परी पर विश्वास नहीं रह रहा है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'ब्लाइंड प्लेस पर दोनों की गलती है। हमेशा ऐसी जगह अपने वाहनों को धीरे-धीरे करें और दस्तावेजों के साथ दस्तावेजों को भी सुरक्षित रखें। लेकिन यहां पर पापा की परी हैं, कोई भी गलतियां नहीं बताएं।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'वह बाईं ओर से नीले रंग के ऑटो को ओवरटेक कर रही थी। नीले रंग के ऑटो की वजह से पीले रंग वाले ने उसे आते हुए नहीं देखा... उसे इंतज़ार करना चाहिए था या दाईं ओर से ओवरटेक करना चाहिए था।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'इसमें इंजीनियर की गलती है उसने सड़क रास्ते पर ही बना दी।'  
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें- 
Optical Illusion: अहिरावण के बीच में कहां छिपा है महारावण, कोई परमज्ञानी ही 5 सेकंड में ढूंढ़ पाएगा 

Bike से दोस्तों के सामने हवाबाजी कर रहा था लड़का, अचानक पहुंचे पिता ने सुताई कर उतारा भूत, Video Viral