1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पतियों को गोद में उठाकर दौड़ी महिलाएं, अनोखे रेस का Video सोशल मीडिया पर वायरल

पतियों को गोद में उठाकर दौड़ी महिलाएं, अनोखे रेस का Video सोशल मीडिया पर वायरल

एक कमाल की रेस का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपने अभी तक इस तक की रेस शायद ही अपनी आंखों से होते हुए देखी होगी। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@VISHALMALVI_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता प्लेटफॉर्म है और इस प्लेटफॉर्म पर आपको कभी भी बोरियत महसूस नहीं होगी क्योंकि सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। उन्हीं सब पोस्ट में से कई सारे वीडियो और फोटो वायरल भी हो जाते हैं और वायरल वही पोस्ट होते हैं जो सबसे ज्यादा अलग होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। आप भी अपनी टाइमलाइन पर ऐसे खूब सारे वीडियो और फोटो को वायरल होते हुए देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक अनोखी रेस नजर आ रही है। वीडियो में दिखता है कि महिलाएं एक तरफ खड़ी हैं और वो सभी साथ में भागती हैं। वहीं दूसरे छोर पर उनके पति खड़े हैं। महिलाएं भागते हुए उनकी तरफ जाती हैं और अपने-अपने पतियों को गोद में उठाकर वापस भागती हैं जहां से उन्होंने रेस की शुरूआत की थी। अब इस तरह की रेस आमतौर पर देखने को नहीं मिलते हैं और इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी इस वायरल वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हम लड़के अपनी पसंदीदा लड़की से ऐसा ही प्रिंस ट्रीटमेंट चाहते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उसके लिए तुमको साइज ज़ीरो बनना पड़ेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- वजन कम होना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- देसी नारी। एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे गजब।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मंडप में बैठे दूल्हे से दोस्तों ने कही ऐसी बात कि नहीं रुकी उसकी हंसी, आप भी हो जाएंगे लोट पोट

दहेज के बेड के साथ लवर फ्री! पलंग के अंदर छिपा बैठा था शख्स, Video हुआ वायरल