1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पतियों को गोद में लेकर दौड़ीं महिलाएं, अजीबोगरीब दौड़ प्रतियोगिता का Video हुआ वायरल

पतियों को गोद में लेकर दौड़ीं महिलाएं, अजीबोगरीब दौड़ प्रतियोगिता का Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक दौड़ प्रतियोगिता का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं अपने पतियों को गोद में उठाए दौड़ते दिख रही हैं।

पतियों को गोद में लेकर दौड़ते दिखीं महिलाएं- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@STUDENTGYAAN पतियों को गोद में लेकर दौड़ते दिखीं महिलाएं

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में देखा गया कि कुछ महिलाएं दौड़ प्रतियोगिता के तहत अपने पतियों को गोद में लेकर भाग रही हैं। ऐसी दौड़ को देख लोग हैरत में डूब गए। हालांकि ऐसी दौड़ हर रोज देखने को नहीं मिलती। बता दें कि ऐसी दौड़ प्रतियोगिता भारत और नेपाल के कई हिस्सों में आयोजित की जाती है, लेकिन ये वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि इस वीडियो में नहीं की गई है।

पतियों को गोद में लेकर दौड़ते दिखीं महिलाएं

यह दौड़ प्रतियोगिता 100 मीटर की होती है। जिसमें महिलाओं को अपने पतियों को गोद में लेकर दौड़ लगानी होती है। इस रेस का उद्देश्य केवल मनोरंजन ही नहीं होता बल्कि यह लैंगिक समानता (Gender Equality) के प्रति जागरूकता फैलाने का एक कारगर तरीका है। इस दौड़ में हर उम्र के कपल्स भाग लेते हैं। इस दौड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस अनोखे आयोजन को देखकर हैरान भी हुए और अपनी हंसी भी नहीं रोक पाए। वीडियो को लेकर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए मजाक में लिखा, "मैं तो अपनी पत्नी को भी नहीं उठा सकता, और ये महिलाएं अपने पतियों को लादकर दौड़ रही हैं।" दूसरे ने लिखा, "हम लोग भला ऐसे कब दौड़ेंगे।" वहीं कई लोगों ने अपने महिला साथी को टैग कर लिखा, "कर पाओगी न ऐसा।"

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस आयोजन की जमकर तारीफ की। कुछ ने इसे एक मजेदार और अनोखा इवेंट बताया, तो कुछ ने इसके पीछे छिपे संदेश को सराहा। एक यूजर ने लिखा, "यह दौड़ सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज को एक नया नजरिया देने की कोशिश है।" वहीं, कुछ लोगों ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लेते हुए इसे 'दम लगाके हईशा' फिल्म की रील लाइफ का रियल लाइफ वर्जन करार दिया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान के GenZ भी कमाल के हैं, आजादी दिवस के मौके पर लड़की ने गाया सैयारा मूवी का गाना

पहली प्राइवेट नौकरी पर सरकार देगी 15000 रुपये, जानें किसे और कैसे मिलेगा ये पैसा