1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'वर्क फ्रॉम होम ने सोशल लाइफ बर्बाद की...' दिल्ली की महिला ने शेयर किया एक्सपीरिएंस, Video हुआ Viral

'वर्क फ्रॉम होम ने सोशल लाइफ बर्बाद की...' दिल्ली की महिला ने शेयर किया एक्सपीरिएंस, Video हुआ Viral

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला ने ​वर्क फ्रॉम होम को लेकर अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया है।

Delhi Woman Viral Video, Delhi Woman Video, Aaj Ka Viral Video, Viral Video - India TV Hindi
Image Source : IG/@TANYA.SINGHALL दिल्ली की महिला का वीडियो वायरल।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल्ली की महिला का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। तान्या सिंघल नाम की इस युवती ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करने के कारण उनकी सोशल लाइफ लगभग खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से ऑफिस से दूर रहने के बाद ऑफिस में होने वाली सहज बातचीत और नई दोस्ती बनाने के मौके अब गायब हो गए हैं। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @tanya.singhall नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में उन्होंने कहा, 'मैं पिछले डेढ़ साल से घर से काम कर रही हूं और मुझे लगता है कि इसने मेरी सामाजिक जिंदगी खत्म कर दी है। जब वर्क फ्रॉम होम आम हुआ तो सबने इसके फायदे गिनाए – कोई आना-जाना नहीं, कहीं से भी काम, लचीला समय और खुद के लिए ज्यादा वक्त। ये सब सच है। लेकिन कोई इस बारे में नहीं बात करता कि हम चुपके से क्या खो देते हैं।” उन्होंने बताया कि वे अपने होमटाउन में नहीं रहतीं और कॉलेज के दोस्त अलग-अलग शहरों में बस गए हैं। ऐसे में ऑफिस ही एकमात्र जगह थी जहां वे नई जान-पहचान बना सकती थीं। लेकिन जब काम घर आ गया तो वह अवसर भी चला गया। तान्या ने समझाया कि ऑफिस में कोई डेस्क के पास से गुजरता है तो कॉफी पीने का न्योता हो जाता है, या लंच किसी के साथ हो जाता है। ये सब बिना किसी खास प्लानिंग के होता है। लेकिन घर पर काम करते हुए पूरा दिन बिना किसी अनप्लान्ड बातचीत के बीत सकता है। 

स्कूल के बाद दोस्त बनाना मुश्किल 

उन्होंने आगे कहा कि स्कूल-कॉलेज के बाद वयस्कों के लिए नई दोस्ती बनाना पहले से मुश्किल होता है। ऑफिस उन कुछ जगहों में से एक है जहां रोज नए लोग मिलते हैं। अब अगर नई दोस्ती करनी हो तो नेटवर्किंग इवेंट्स में जाना, ग्रुप्स जॉइन करना या सोलो ट्रिप पर निकलना पड़ता है। ऑफिस वाली सहजता अब नहीं रही। वीडियो में तान्या ने कैप्शन लिखा – 'वर्क फ्रॉम होम के इस चुपचाप खो जाने वाले पहलू पर कोई बात नहीं करता।' उनके इस बयान ने कई लोगों को अपनी कहानी याद दिला दी। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सहमति जताई। कुछ ने लिखा कि वे भी अकेलेपन का अनुभव कर रहे हैं।  
गौरतलब है कि, इससे पहले भी दिल्ली की एक महिला ने वर्क फ्रॉम होम के चैलेंज बताए थे। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
वर्क फ्रॉम होम के बजाय ऑफिस से काम करना क्यों बेहतर है, मजे-मजे में महिला ने बता डालीं सही वजहें; Video