World's Longest Road | Interesting Facts: दुनिया भर में कई ऐसी विचित्र जगहें हैं जिनसे जुड़े अनोखे तथ्य हमेशा लोगों को हैरान करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी आपको दुनिया भर की ऐसी ही दुर्लभ चीजों से जुड़ी जानकारी दी जाती रही है जिन्हें पढ़ने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाते होंगे। मगर, आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया की सबसे लंबी सड़क (The World's Longest Road) कौन सी है ? इस सड़क की सबसे बड़ी खास बात ये है कि जिस पर एक बार चढ़ने के बाद आपको 30 हजार किलोमीटर तक कोई मोड़ यानी टर्न नहीं मिलेगा। यही नहीं ये सड़क 14 देशों से होकर गुजरती है। दावा है कि, इस सड़क को पार करने में करीब 60 दिन लग जाते हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी सड़क है जिस पर 30 हजार किलोमीटर तक कोई मोड़ ही नहीं है।
दुनिया की सबसे लंबी सड़क (World's Longest Road)
jurnileasing.co.uk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'पैन-अमेरिकन हाईवे (Pan-American Highway)' को विश्व की सबसे लम्बी सड़क का खिताब मिला हुआ है। ये सड़क उत्तरी अमेरिका के शीर्ष पर स्थित अलास्का के प्रुधो बे से लेकर विश्व के सबसे दक्षिणी शहर अर्जेंटीना के उशुवाया तक 30,000 किमी लम्बी है। यह प्रसिद्ध मार्ग 14 देशों से होकर गुजरता है। इसमें अलास्का के बर्फीले टुंड्रा और एंडीज की ऊंची चोटियों से लेकर पेरू के शुष्क रेगिस्तान और मध्य अमेरिका के हरे-भरे वर्षावनों तक अविश्वसनीय प्रकार की जलवायु वाली जगहें शामिल हैं। यहां की यात्रा किसी भी अन्य सड़क की यात्रा से भिन्न है, जो रास्ते में बहुत भिन्न संस्कृतियों, पारिस्थितिकी प्रणालियों और भूभागों की झलक पेश करती है।
Image Source : Freepik सड़क की प्रतीकात्मक फोटो
इस सड़क पर कोई मोड़ नहीं
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया की सबसे लंबी और सीधी सड़क पर एक बार चढ़े तो आपको कोई मोड़ या यू-टर्न नहीं मिलेगा। दावा है कि, यदि कोई शख्स हर दिन 500 किलोमीटर भी चले तो उसे पूरी तरह पार करने में करीब 60 दिन लग सकते हैं। हालांकि, ये समय इस बात पर निर्भर करता है कि वाहन की स्पीड कितनी है।
Image Source : Freepik सड़क की प्रतीकात्मक फोटो।
इस रास्ते पर मुश्किलों से भरा है सफर
इस रास्ते की एक बड़ी रुकावट डेरेन गैप है, जो पनामा और कोलंबिया को अलग करने वाला 66 मील (106 किमी) लंबा घना वर्षावन है। इस क्षेत्र का कोई आधिकारिक सड़क संपर्क नहीं है, जिसका अर्थ है कि यात्रियों को दक्षिण की ओर यात्रा जारी रखने के लिए अपने वाहन समुद्र या हवाई मार्ग से भेजने होंगे। पैन-अमेरिकन हाईवे पर ड्राइविंग भी काफी मुश्किल है क्योंकि, इस रास्ते में आपको रेगिस्तान, घने जगल और कठारे जलवायु जैसी कई जगहें मिलेंगे। ऐसे में पैन-अमेरिकन हाईवे पर ड्राइविंग कर पाना हर ड्राइवर के लिए मुश्किल है।
Image Source : Freepik सड़क की प्रतीकात्मक फोटो।
30 हजार किमी में मिलेंगे ये देश
आपको ये जानकर हैरानी हुई होगी कि इस पैन-अमेरिकन हाईवे के बीच में 14 देश हैं। बता दें कि, ये देश मैक्सिको, ग्वाटेमाला, एल सल्वाडोर, होंडुरास, निकारागुआ, कोस्टा रिका और पनामा जैसे उत्तर अमेरिकी देश हैं। वहीं यह सड़क चिली और अर्जेंटीना, कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू जैसे देशों से भी होकर निकलती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी वायरल रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भारतीय ट्रेनों का नंबर 5 अंकों का ही क्यों होता है ? आखिर क्या है इसका सीक्रेट; सुनकर चौंक जाएंगे
सलमान भाई के 'चुनरी-चुनरी' सॉन्ग पर ठुमके लगाते विदेशियों का Video Viral, देखकर यूजर्स को भी आई मौज