सोशल मीडिया आज के समय में हर किसी की जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है। लोग किसी और चीज के बिना शायद रह लेंगे मगर सोशल मीडिया के बिना नहीं रह पाएंगे। आप भी तो सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। कभी हंसी-मजाक तो कभी जुगाड़, कभी ड्रामा तो कभी लड़ाई, कभी अतरंगी हरकतें तो कभी कुछ और देखने को मिलता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें दूल्हा-दुल्हन वो अंगूठी खोजने वाली रस्म को करते हैं। अब यह रस्म कुछ लोगों के यहां होती होगी तो कुछ लोगों के यहां नहीं होती होगी मगर वायरल वीडियो में जो दिखा, वो तो शायद ही आपने कभी देखा होगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक दुल्हन बैठी हुई है, दुल्हन के सामने एक बर्तन है जिसमें पानी है और उस पानी में मछलियां तैर रही हैं। अब दुल्हन को उन मछलियों में से एक को पकड़ना है और वो एक मछली पकड़ भी लेती है। अब यह कोई रस्म है या फिर क्या है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो इसी कारण वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sonam.chaudhari.1042 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 54 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये कौन सी रस्म है, गरई मछली पकड़ने की। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भाई ने तो ट्रेन में भी जुगाड़ वाला दिमाग लगा दिया, Video देख लोगों ने भी किए कमेंट्स
मोबाइल शॉप लूटने पहुंचे नकाबपोश मगर पलट गई कहानी, Video में दिखेगा असली ट्विस्ट