1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हे भगवान! Gender Equality का ऐसा रूप नहीं देखा, Video देख घूम जाएगा आपका दिमाग

हे भगवान! Gender Equality का ऐसा रूप नहीं देखा, Video देख घूम जाएगा आपका दिमाग

एक आदमी और उसके बेटे ने घर के अंदर कुछ ऐसा किया कि उसे देख उसकी पत्नी का दिमाग घूम गया। आप जब वीडियो देखेंगे तो आप भी हैरान होंगे और कमेंट पढ़ने के बाद हंसी आएगी। आइए फिर आपको सब कुछ विस्तार से बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/QURIKY_FUN_420 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और डेटा का रिचार्ज भी अच्छा-खासा होता है तो लोग सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल करते हैं। आप भी सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर तो होंगे जहां आप दिन में थोड़ा समय स्क्रोलिंग में बिताते ही होंगे। वहां आप देखते होंगे कि लाइन से कई सारे वीडियो मौजूद होते हैं और सभी का कंटेंट लगभग अलग होता है। कई बार कुछ ऐसे वीडियो आंखों के सामने आ जाते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोग हैरान भी होते हैं और साथ में हंसी भी आती है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आमतौर पर जब किसी आदमी को गर्मी लगती है तो वो हल्के कपड़े पहनता है ताकि उसे राहत मिले मगर इस बंदे ने तो सीधे मैक्सी ही पहन ली है। अब उसे ऐसे देख उसकी पत्नी हैरान हो जाती है और उस पर भड़क जाती है। वो उसे कहती है, 'ढंग से बैठा जाओ, मुझे गुस्सा आ रही है, बता रही हूं मैं। इस घर में छोटा बच्चा भी है। वो क्या सीखेगा अपने बाप से। ये सब सीखेगा तुमसे?' इसके बाद वो आदमी बोलता है कि मैंने उससे (अपने बेटे से) सीखा है, ये उसका आइडिया था मगर उसकी पत्नी को यकीन नहीं होता है। इसके बाद वो अपने बेटे को बुलाता है तो उसे भी मैक्सी में देख महिला हैरान हो जाती है। इसमें लोगों ने एक बात को नोटिस किया कि महिला ने खुद टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर quriky_fun_420 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बाप नंबरी तो बेटा 10 नंबरी। दूसरे यूजर ने लिखा- सही है, जब तुमने भी तो टी-शर्ट पहन रखी है। तीसरे यूजर ने लिखा- LHS=RHS, साबित हो गया। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

गलत आदमी को लूटने पहुंच गए दो लुटेरे, फिर जो हुआ उसे जरा आप भी देखिए

असली परफॉर्मेंस तो डोगेश भाई ने दी है! वायरल Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी