1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. असली परफॉर्मेंस तो डोगेश भाई ने दी है! वायरल Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी

असली परफॉर्मेंस तो डोगेश भाई ने दी है! वायरल Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 15, 2025 11:35 am IST,  Updated : Sep 15, 2025 11:35 am IST

एक बहुत ही मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जैसे ही उस वीडियो का अंत देखेंगे, शायद ही अपनी हंसी को रोक पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@HASNAZARURIHAI

हर दिन सोशल मीडिया पर न जाने कितने सारे वीडियो पोस्ट होते हैं। कोई स्क्रिप्टेड वीडियो पोस्ट करता है तो कोई अचानक दिखे कुछ अतरंगी नजारे को रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता है। इसके अलावा कई बार स्क्रिप्टेड वीडियो के अंत में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जो उसे यूनिक बना देता है और इन्हीं सब में से कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं जो लोगों के लिए बिल्कुल नए होते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर कई सारे वायरल वीडियो देख चुके होंगे और अभी भी देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो मजेदार है।

इस वीडियो में क्या अनोखा दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक ग्रुप कोई एक्टिविटी करते हुए या फिर खेलते हुए अपना वीडियो बना रहा है। इसके लिए उन्होंने एक जगह पर अपने फोन को सेट करके वीडियो शूरू कर दिया है और वो अपने काम में लग गए हैं। तभी वहां पर डोगेश भाई की एंट्री होती है और वो ऐसा काम कर डालते हैं जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देगा। वीडियो में दिखता है कि कुत्ता फोन के पास आकर पेशाब कर देता है। यह देख एक बंदा भागते हुए आता है ताकि कुत्ते को हटा सके मगर तक तक तो डोगेश भाई अपना परफॉर्मेंस दे चुके होते हैं और इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'असली परफॉर्मेंस तो डोगेश भाई ने दी है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- डोगेश को थोड़ी पता था कि रील बन रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- डोगेश ने तो झंड कर दी। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ने सिर्फ सफाई की है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह डोगेश तूने तो दिल खुश कर दिया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एक और स्ट्रीट सिंगर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, अंदाज ने लोगों का जीत दिल, आप भी देखें Video

अगर नाच रुकेगा तो बारात रिटर्न चली जाएगी; दूल्हे का Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।