1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स का मोटापा देखते ही वहां से भाग गया बाइक टैक्सी वाला बंदा, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

शख्स का मोटापा देखते ही वहां से भाग गया बाइक टैक्सी वाला बंदा, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 15, 2025 08:39 am IST,  Updated : Sep 15, 2025 08:39 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो रियल है या फिर स्क्रिप्टेड है, वो तो नहीं पता मगर वीडियो देखने के बाद लोगों ने खूब रिएक्शन दिए हैं। आइए आपको वीडियो और कमेंट्स, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SANKII_MEMER

सोशल मीडिया कंटेंट का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अपने यूजर्स को कभी भी खाली हाथ नहीं जाने देता है। जब भी लोग सोशल मीडिया स्क्रोल करते हैं, उन्हें एक के बाद एक करके न जानें कितने सारे वीडियो और फोटो देखने को मिलते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो वायरल भी होते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी लड़ाई और इसके अलावा भी खूब सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि शख्स एक आदमी को दिखाता है और उसे दिखाते हुए बोलता है, 'ये मेरा दोस्त है मोटा, अब बाइक टैक्सी बुक किया है भाई ने। अब उसका रिएक्शन देखेंगे। इसको बैठाकर ले जाता है या नहीं लेकर जाता। ये देखो आ गया बाइक टैक्सी वाला।' इसके बाद वो शख्स जिसने बुक किया था वो उसे आवाज लगाकर OTP बोलता है मगर उसके तुरंत बाद वो बाइक टैक्सी वाला भाग जाता है। उसे भागते देख वो शख्स ईंट उठाकर उसके पीछे भागता है। अब ऐसा भी हो सकता है कि ये वीडियो स्क्रिप्टेड हो मगर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाग गया छोड़ कर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 29 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जो जो भी हंसा देखकर कर, सभी नरक जाएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे कौन भागता। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई को उसके टैलेंट के लिए 21 तोपों की सलामी, वायरल Video आपको भी कर देगा हैरान

एक छोटी सी गलती के कारण हो गया हादसा, Video देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।