1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अगर नाच रुकेगा तो बारात रिटर्न चली जाएगी; दूल्हे का Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

अगर नाच रुकेगा तो बारात रिटर्न चली जाएगी; दूल्हे का Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 15, 2025 08:59 am IST,  Updated : Sep 15, 2025 08:59 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा कुछ ऐसा बोल रहा है जिसकी उम्मीद किसी को नहीं रही होगी। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी खूब रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@ALLROUNDER_786

आज के समय में हम सभी लोग सोशल मीडिया का यूज करते ही हैं। सोशल मीडिया हम लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा सा बन गया है। जिस तरह लोग खाना खाए बिना या फिर सांस लिए बिना नहीं रह सकते हैं वैसे ही आज के समय में लोग सोशल मीडिया के बिना भी नहीं रह सकते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप भी कई सारे वीडियो देखते होंगे जिन्हें उस प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया जाता है। अभी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अब वो वीडियो कितना सच है, ये तो नहीं पता मगर वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

वीडियो में दूल्हे ने क्या बोला?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दूल्हे के हाथ में माइक है और वो शादी में हो रहे डांस प्रोग्राम को लेकर बात कर रहा है। वो बोलता है, 'खाना 1 बजे खिलाए या 2 बजे, नाच नहीं रुकेगा। अगर नाच रुकेगा तो बारात रिटर्न चली जाएगी, इस बात को ध्यान से सुन लें। चारों नचनियां एक साथ में नाचेंगी।' अब उसकी इसी बात के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कई सारे अकाउंट से पोस्ट किया गया है मगर ये वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Allrounder_786 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नाच प्रेमी दूल्हा, इसकी बात तो सुनिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसको माइक किसने दिया बे। दूसरे यूजर ने लिखा- पूरी बारात का ख्याल रखा है दूल्हे ने। तीसरे यूजर ने लिखा- दूल्हा काफी शौकीन लगता है, नाच गाने का। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत ही खतरनाक लोग हैं भाई, जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शख्स का मोटापा देखते ही वहां से भाग गया बाइक टैक्सी वाला बंदा, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

भाई को उसके टैलेंट के लिए 21 तोपों की सलामी, वायरल Video आपको भी कर देगा हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।