1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक और स्ट्रीट सिंगर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, अंदाज ने लोगों का जीत दिल, आप भी देखें Video

एक और स्ट्रीट सिंगर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, अंदाज ने लोगों का जीत दिल, आप भी देखें Video

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 15, 2025 09:49 am IST,  Updated : Sep 15, 2025 09:49 am IST

सोशल मीडिया पर एक नया सिंगर आजकल वायरल हो रहा है और वीडियो को देखने के बाद लोग उसके गाने की तारीफ भी कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि उसने कौन सा गाना गया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Viral new singer- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्ट्रीट सिंगर Image Source : REPORTER INPUT

लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपने मनोरंजन के लिए करते हैं मगर लोगों के मनोरंजन के अलावा सोशल मीडिया टैलेंट को फेमस करने और लोगों के सामने लाने का भी काम करता है। आप अगर लंबे समय से सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने नोटिस किया होगा कि कई सारे लोग जो आज फेमस हैं, उन सभी को सोशल मीडिया ने ही वो पहचान दिलाई है। अभी कुछ दिनों पहले राजू कलाकार नाम का शख्स सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जो पत्थर को हाथ से बजाते हुए गाना गाता था। वो इतना फेमस हुआ कि उस वायरल गाने को भी फिर से शूट किया गया है जिसमें वो दिखा। अब उसके बाद एक और कलाकार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कोरापुट के शख्स ने गाया कुमार शानू का गाना

अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक बंदा कुमार शानू का फेमस गाना 'नज़र के सामने, जिगर के पास' खुद की आवाज में गा रहा है। वो किसी दुकान के सामने खड़े होकर गा रहा है और वहां मौजूद लोग उसे बड़े ही ध्यान से सुन रहे हैं। ये वीडियो 1 मिनट 09 सेकंड का है और आप जब वीडियो देखेंगे तो खुद कहेंगे कि ये अपनी आत्मा से इस गाने को गा रहा है। हर कोई उसकी आवाज में खो हुआ नजर आ रहा है।

यहां देखें वह वीडियो

आपने जिस शख्स का वीडियो देखा वो ओडिशा के कारोपुट का रहने वाला है। जिन लोगों ने उसे गाते हुए सुना वो न सिर्फ उसकी आवाज की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि यह भी कह रहे हैं कि अगर उसे सही मंच मिले, तो वह बहुत आगे जा सकता है। कई लोग तो यह भी कह रहे हैं कि इंडियन आइडल या सुपरस्टार सिंगर में इसे मौका मिलना चाहिए और वहीं कई लोगों का मानना है कि वो शख्स बिल्कुल कुमार शानू के अंदाज में गाना गा रहा है। फिलहाल, अभी यह वीडियो सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है।

(ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

अगर नाच रुकेगा तो बारात रिटर्न चली जाएगी; दूल्हे का Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

शख्स का मोटापा देखते ही वहां से भाग गया बाइक टैक्सी वाला बंदा, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।